7.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यकिसकी गोली, किसको लगी? काशीपुर फायरिंग केस में आमने-सामने UP और उत्तराखंड...

किसकी गोली, किसको लगी? काशीपुर फायरिंग केस में आमने-सामने UP और उत्तराखंड पुलिस

Published on

मुरादाबाद/काशीपुर,

उत्तराखंड के काशीपुर में खनन माफिया और मुरादाबाद पुलिस के बीच क्या हुआ था? इस सवाल का जवाब मिल नहीं रहा और मामला अधिक उलझता जा रहा है. मुरादाबाद पुलिस का दावा है कि खनन माफिया और उसके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की, जबकि उत्तराखंड पुलिस का कहना है कि फायरिंग सिर्फ यूपी पुलिस की ओर से की गई है.

आजतक से बात करते हुए उत्तराखंड पुलिस के फोरेंसिक डायरेक्टर का कहना है कि क्रॉस फायरिंग नहीं हुई है. एकतरफा फायरिंग हुई है और गोली सरकारी पिस्टल से निकली हुई पाई गई है. उत्तराखंड के फोरेंसिक डायरेक्टर का कहना है कि यूपी पुलिस के SHO की गोली से गुरप्रीत सिंह की मौत हुई. गुरप्रीत सिंह, ब्लॉक प्रमुख गुरताज सिंह की पत्नी हैं.

उत्तराखंड पुलिस ने यूपी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कुमाऊं रेंज के डीआईजी निलेश आनंद का कहना है कि यूपी पुलिस हमें बिना सूचना दिए यहां आई और घर में घुसकर फायरिंग की जिससे एक महिला की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि यह एक संगीन अपराध है इसलिए हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. कुमाऊं रेंज के डीआईजी ने कहा कि हमने असलहा, गाड़ी और खाली खोखा बरामद किया है.

मुरादाबाद पुलिस ने दिया आरोप का जवाब
उत्तराखंड पुलिस के आरोप का मुरादाबाद पुलिस ने सिलसिलेवार तरीके से जवाब दिया है. मुरादाबाद के एसएसपी हेमंत कुटियाल ने कहा है कि जब पुलिस के असलहे लूट लिए गए तो वह फायरिंग कैसे कर सकती है. पुलिस के असलहे तो उनके पास थे. हमारे पास तो असलहे थे ही नहीं. पुलिसकर्मियों के असलहे काशीपुर पुलिस ने उसी घर से बरामद किए हैं.

मुरादाबाद के एसएसपी ने ये भी कहा कि हमारी तरफ से गोली चली ही नहीं है. उन्होंने कहा कि हमने लोकल पुलिस को सूचना दी थी और हमारे पास इसके पुख्ता सबूत हैं. उन्होंने कुछ नहीं किया तो ये उनकी गलती है. एसएसपी ने ये भी कहा कि हमारी टीम को बंधक बनाया गया, हमला किया गया और अपराधी को भगा दिया गया.मुरादाबाद के एसएसपी हेमंत कुटियाल ने सख्त लहजे में कहा, ‘जिन्होंने हमारे पुलिस वालों के साथ ये किया है उनपर कड़ा एक्शन लेंगे और NBW करवाकर अरेस्टिंग भी होंगी. हमारे 6 लोग घायल हुए हैं, इंस्पेक्टर ठाकुरद्वारा को फायर आर्म इंजरी है.

क्या है पूरा मामला
खनन इंस्पेक्टर और एसडीएम के साथ 13 सितंबर को बदसलूकी की घटना हुई थी. इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी नाराजगी जताई थी. इसके बाद मुरादाबाद पुलिस ने खनन माफिया जफर और कई लोगों के साथ मुकदमा दर्ज किया था. मुकदमे में नामजद जफर तभी से फरार चल रहा था.

मुरादाबाद पुलिस ने जफर पर 50 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था. बुधवार की शाम को जफर की लोकेशन ठाकुरद्वारा तहसील में मिली तो स्थानीय पुलिस और एसओजी की टीम जफर को पकड़ने ठाकुरद्वारा पहुंच गई. खनन माफिया जफर वहां से उत्तराखंड की ओर निकल लिया. इसके बाद उसने एक घर में शरण ले ली.

मुरादाबाद के डीआइजी के अनुसार, खनन माफिया जफर पुलिस से बचकर जब उत्तराखंड पहुंच गया तो उसने वहीं के एक घर में शरण ले ली, जब पुलिस ने जफर को घर से बाहर निकालने और उसे गिरफ्तार करने की बात कही तो वहां के लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी और बंधक बनाकर पीटा गया, 6 पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए.

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...