7.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यपुरुषों की नीयत गंदी, खुद पर रखो काबू... हिजाब मामले में बोले...

पुरुषों की नीयत गंदी, खुद पर रखो काबू… हिजाब मामले में बोले हरियाणा के मंत्री अनिल विज

Published on

चंडीगढ़

हिजाब विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के खंडित फैसले के बाद हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि पुरुषों की नीयत गंदी होती है इसलिए महिलाएं खुद को आवरण में रखती हैं। उन्होंने कहा कि पुरुषों को खुद को काबू में रखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान और फ्रांस में हिजाब का विरोध हो रहा है, यह समय की मांग है।

अनिल विज ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी नहीं करना चाहता लेकिन मुझे लगता है कि महिलाएं इसलिए खुद को ढकती हैं ताकि पुरुषों में गलत इरादे न पनपने पाएं। इसका मतलब है कि बुराई पुरुषों में हैं। उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए। ईरान में महिलाएं हिजाब जला रही हैं, फ्रांस में भी इसके खिलाफ आवाज उठ रही है। यह सब समय की मांग है।’

अनिल विज ने इससे पहले एक ट्वीट में कहा था, ‘जिन पुरुषों का महिलाओं को देखकर मन मचलता था उन्होंने ही महिलाओं को हिजाब डालने के लिए मजबूर किया। आवश्यकता तो अपने मन को मजबूत करने की थी लेकिन सजा महिलाओं को दी गई उनको सिर से लेकर पांव तक ढक दिया। यह सरासर नाइंसाफी है।’ उन्होंने ट्वीट में सुझाव दिया, ‘पुरुष अपना मन मजबूत करें और महिलाओं को हिजाब से मुक्ति दें।’फरवरी में कर्नाटक में कुछ छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर उठे विवाद के बीच अनिल विज ने कहा था कि विद्यालयों और कॉलेजों में प्रचलित ड्रेस कोड का पालन किया जाना चाहिए।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...