5.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभेल न्यूज़आखिर भेल यूनियनों की मेहनत रंग लाई अगले माह होगी जेसीएम की...

आखिर भेल यूनियनों की मेहनत रंग लाई अगले माह होगी जेसीएम की बैठक

Published on

भोपाल

आखिर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल की प्रतिनिधि यूनियनों की मेहनत रंग लाई ।बीएचईएल के नेताओं ने भोपाल से लेकर दिल्ली तक दौड़ लगाकर ज्वाइंट कमेटी की बैठक की तारीख की मांग सहित इंसेंटिव टी3 ,इन्सलरी व धनतेरस के पूर्व बोनस के लिये भेल दिल्ली कॉर्पोरेट के मुखिया को ज्ञापन तक दिया । इसका असर यह हुआ गुरूवार को दिल्ली में एक सर्कुलर जारी कर अगले माह ज्वाइंट बैठक अगले माह नवंबर 2022 की घोषणा कर दी ।

संभवत: जल्द ही तारीख की भी घोषणा कर दी जायेगी कॉरर्पोट के ईडी एचआर एम ईसादौर ने यह सर्कुलर कंपनी के सभी एचआर हेड को भेज दिया है । यह अलग बात है कि अगले माह होने वाली बैठक में सिर्फ बोनस की अग्रिम राशि का ही फैसला होगा या इंसेंटिव टी-3 का भी । यह तो बैठक के बाद ही पता चल पायेगा ।

अब भेल के मजदूर अपनी मांगों को लेकर आज करेंगे गेट मीटिंग
भोपाल.सोसायटी के मजदूरों की लंबित मांगों के समर्थन में  शुक्रवार दोपहर 3 बजे भेल के क्रांति स्थल पर गेट मीटिंग होगी। इन मांगों को लेकर निरंतर भेल प्रबंधन के साथ केन्द्रीय श्रमायुक्त कार्यालय में बैठक की गई थी लेकिन कमजोर नेतागिरी के चलते  कोई सकारात्मक हल नहीं निकल पाया। फिलहाल 12 प्रतिशत बोनस दीपावली में पूर्व भुगतान के साथ , पूर्व सें मिल रही यूनिफार्म, सेफ्टी सूज, नव वर्ष उपहार, ईएल इनकैशमेंट आदि सुविधाएं दिये जाने की मांग की जा रही है । साथ ही सभी सोसाइटी श्रमिकों के वेतन से की जा रही 1600 की कटौती बंद कर नवंबर 2022 के कार्यादेश जारी करने की मांग पर भी जोर दिया जायेगा ।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...