6.8 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यAAP नेता की कार से 20 लाख कैश लेकर भाग रहे थे...

AAP नेता की कार से 20 लाख कैश लेकर भाग रहे थे बदमाश, उसी पैसे ने बढ़ाई मुश्किलें

Published on

सूरत,

गुजरात के बारडोली शहर में आम आदमी पार्टी के नेता की कार से बाइक सवार 20 लाख रुपये कैश लेकर भाग गए. बताया जा रहा है कि ये पैसा बारडोली से आम आदमी प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी का है.राजेंद्र सोलंकी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. वहीं इतनी बड़ी रकम कहां से आई इसको लेकर आयकर विभाग को भी जांच में शामिल किया गया है.

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें बारडोली कस्बे में एक स्पोर्ट्स बाइक चालक तेज गति से बाइक पर भाग रहे दो लोगों का पीछा कर रहा है.कार की कांच तोड़कर पैसों से भरा बैग लेकर भाग रहे दो लोगों का एक बाइक सवार पीछा कर रहा था. इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे शख्स ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया है.

बाइक चालक पैसे लेकर भागने वाले आरोपियों को रुकने के लिए चेतावनी भी दे रहा है. आखिरकार बैग छीन कर भाग रहे आरोपी बैग को सड़क पर फेंककर वहां से गायब हो गए. दोनों अपराधियों का पीछा करने वाले शख्स का नाम आदिल मेनन है. आदिल पैसों से भरा बैग लेकर बारडोली थाने पहुंचा और पुलिस को सौंप दिया.

आदिल मेनन ने बताया कि शाम को करीब 5.30 बजे इको स्पोर्ट कार की कांच तोड़कर दो लोगों पैसों से भरा बैग लेकर भाग रहे थे. ये देखकर मैंने करीबन एक-डेढ़ किलोमीटर पीछा किया जिसके बाद वो बैग को रास्ते में छोड़कर भाग गये. मै वो बैग लेकर बारडोली पुलिस स्टेशन आया और पुलिस को सौंप दिया.जांच के दौरान पता चला कि जिस कार के कांच को तोड़कर पैसा निकाला गया था वो कार बारडोली विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजेन्द्र सोलंकी की है. मामले की तफ्तीश शुरू हुई तो पता चला कि यह पैसा आंगडिया पेढी से आया था.

पुलिस ने इन पैसों को लेकर राजेन्द्र सोलंकी से पूछा तो वो उसका संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में आयकर विभाग को भी शामिल किया है. इस मामले में अब आयकर विभाग और सूरत ग्रामीण पुलिस की एसओजी टीम आगे की जांच करेगी.बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के नेता लगातार विवादों में घिरते जा रहे है. ऐसे में अब बारडोली विधानसभा प्रत्याशी राजेन्द्र सोलंकी की कार से 20 लाख रुपये का मिलना उन्हें सवालों के घेरे में खड़ा कर रहा है.

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...