6.8 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यशिंदे गुट को 'दो तलवार-एक ढाल' निशान देने में चुनाव आयोग ने...

शिंदे गुट को ‘दो तलवार-एक ढाल’ निशान देने में चुनाव आयोग ने किया पक्षपात, उद्धव धड़े ने EC को लेटर भेज जताई नाराजगी

Published on

मुंबई

शिवसेना के उद्धव ठाकरे धड़े ने गुरुवार को चुनाव आयोग (EC) के पास एक शिकायत दर्ज कराई। इसमें चुनाव आयोग पर चुनाव चिह्न और पार्टी नाम के आवंटन में पक्षपात करने का आरोप लगाया। उद्धव गुट ने यह भी आरोप लगाया कि आयोग ने चुनाव चिन्ह और पार्टी नाम की पसंद से संबंधित अपना लेटर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया था, जिससे प्रतिद्वंद्वी गुट को फायदा पहुंचा। अधिवक्ता विवेक सिंह के जर‍िए चुनाव आयोग को भेजे एक पत्र में शिवसेना के उद्धव गुट ने कहा क‍ि माननीय आयोग के कई पत्रों और कार्रवाइयों ने प्रतिवादी के मन में पक्षपात की गंभीर आशंका को जन्म दिया है।

बीते हफ्ते चुनाव आयोग ने शिवसेना के प्रतिद्वंद्वी गुटों को पार्टी के नाम और ‘धनुष-बाण’ चिह्न का इस्तेमाल करने से प्रतिबंधित कर दिया था। इससे ‘असल शिवसेना’ को लेकर जारी विवाद का समाधान लटक गया था। इस हफ्ते की शुरुआत में आयोग ने उद्धव गुट को ‘शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे’ नाम और ‘मशाल’ चुनाव चिह्न आवंटित किया था। वहीं, शिंदे समूह को ‘बालासाहेबंची शिवसेना’ नाम और ‘दो तलवार व एक ढाल’ चुनाव चिह्न दिया गया था।

उद्धव गुट ने लगाए आरोप
उद्धव गुट के वकील सिंह ने तर्क दिया कि चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र की अंधेरी पूर्व सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए शिंदे समूह द्वारा ‘धनुष-बाण’ चिह्न पर दावा जताए जाने के बाद पार्टी को अपना जवाब दाखिल करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया। उद्धव गुट ने यह भी आरोप लगाया कि आयोग ने चुनाव चिन्ह और पार्टी नाम की पसंद से संबंधित अपना पत्र चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया था, जिससे प्रतिद्वंद्वी गुट को फायदा हुआ।

‘चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को फायदा पहुंचाया’
सिंह ने कहा क‍ि यह आयोग की ओर से पार्टी नाम और चिह्न के आवंटन के संबंध में कोई भी फैसला लिए जाने और संभवत: याचिककर्ता की अपनी पसंद के प्रस्तावित नामों और चिह्नों की सूची सौंपे जाने से पहले ही किया गया था। इस तरह याचिकाकर्ता और उसके समूह को प्रतिवादी पर स्पष्ट रूप से अनुचित लाभ मिला। सिंह ने दावा किया कि शिंदे गुट ने ‘बड़ी चालाकी’ से पार्टी नाम के लिए पहली और चुनाव चिह्न के लिए पहली और दूसरी पसंद के तौर पर वही नाम और चिह्न दिया था, जो उद्धव गुट ने चुना था।

उन्होंने कहा क‍ि अगर आयोग ने हमारी ओर से म‍िले विशेष पत्र को अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से शेयर नहीं किया होता तो ऐसा नहीं होता। इस एकतरफा और अनुचित कार्रवाई का इस्तेमाल कर याचिकाकर्ता ने यह सुनिश्चित किया कि नाम और चिह्न से संबंधित उसकी प्राथमिकताओं से प्रतिवादी को उसकी पहली पसंद वाला नाम और चिह्न न हासिल हो पाए।

सिंह ने कहा कि उद्धव गुट को ‘मशाल’ चिह्न के आवंटन से संबंधित आयोग के पत्र में इसका चित्र नहीं था, जबकि शिंदे समूह को भेजे पत्र में उसे दिए गए ‘दो तलवार और एक ढाल’ चुनाव चिह्न का बड़ा चित्र शामिल था। उन्होंने कहा क‍ि यह कदम एक बार फिर याचिकाकर्ता को अनुचित लाभ दे रहा था।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...