6.8 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यहिमाचल में टूट जाएगा 37 सालों का रिकॉर्ड? सर्वे में जनता ने...

हिमाचल में टूट जाएगा 37 सालों का रिकॉर्ड? सर्वे में जनता ने बताया मूड

Published on

शिमला

चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंक दी है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को नई दिल्ली के विज्ञानभवन में तारीखों का ऐलान किया। भाजपा शासित पहाड़ी राज्य में 12 नवंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को मतगणना होगी। इस बीच एबीपी न्यूज और सी-वोटर ने ताजा ओपनियन पोल भी पेश किया है। राज्य में पिछले 37 सालों से एक बार बीजेपी और एक बार कांग्रेस सरकार का चलन रहा है। यहां जनता हर 5 साल में सरकार बदलती रही है।

जयराम ठाकुर के काम से कितने लोग खुश?
ओपिनियन पोल के मुताबिक, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कामकाज से अधिकतर लोग खुश हैं। सीएम का कामकाज कैसा है, इसके जवाब में 38 फीसदी लोगों ने ‘अच्छा’ कहा। 29 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री के काम को औसत बताया तो 33 फीसदी ने खराब माना। यानी 71 फीसदी लोग मुख्यमंत्री के कामकाज से संतुष्ट हैं।

सीएम के रूप में पहली पसंद कौन?
सर्वे में लोगों से जब सीएम पद की पहली पसंद को लेकर सवाल किया गया तो 32 फीसदी ने जयराम ठाकुर को सबसे बेहतर बताया। 26 फीसदी लोग अनुराग ठाकुर को सीएम देखना चाहते हैं। कांग्रेस नेता प्रतिभा सिंह को 18 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद के रूप में बताया तो 24 फीसदी लोग अन्य किसी चेहरे को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।

सबसे बड़ा मुद्दा क्या है?
ओपनियन पोल के मुताबिक, 49 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी को सबसे बड़ा मुद्दा बताया है। 15 फीसदी बिजली, सड़क पानी को सबसे बड़ा मुद्दा मानते हैं। 7 फीसदी ने भ्रष्टाचार और 29 फीसदी ने अन्य को वजह बताया है।

किस पार्टी को कितने वोट फीसदी?
सी-वोटर के ओपनियन पोल के मुताबिक, 37 सालों से हिमाचल में सरकार बदलने की प्रथा इस बार बदल सकती है। सर्वे के मुताबिक, भाजपा को 46 फीसदी वोट शेयर हासिल हो सकता है। कांग्रेस को 35.2 फीसदी वोट मिल सकते हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी को 6.3 फीसदी वोट शेयर से संतोष करना पड़ सकता है। अन्य को 12.5 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है।

किस पार्टी को कितनी सीटें
ओपिनियन पोल के मुताबिक, हिमाचल में भाजपा को 38-46 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। कांग्रेस को 20-28 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है। आम आदमी पार्टी को 0-1 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। अन्य के खातों में 0-3 सीटें जा सकती हैं।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...