7.1 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यहिमाचल में चुनावों की रणभेरी बजी, गुजरात में कब पड़ेंगे वोट? जानिए...

हिमाचल में चुनावों की रणभेरी बजी, गुजरात में कब पड़ेंगे वोट? जानिए संभावित कार्यक्रम

Published on

अहमदाबाद

केंद्रीय चुनाव आयोगने हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया। 2017 की तरह हिमाचल प्रदेश के चुनाव अलग होंगे। बीच में संभावना जताई गई थी, दोनों राज्यों चुनाव एक साथ हो सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि यह साफ हो गया है कि पिछली बार की तरह इस बार भी दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम एक साथ आएंगे। इसका सीधा मतलब है कि 15वीं गुजरात विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनेगी? यह 8 दिसंबर को साफ हो जाएगा। सुबह जब केंद्रीय चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस की सूचना दी तो अटकलें लगी कि क्या गुजरात चुनावोंका ऐलान होगा?

जानकारी के अनुसार गुजरात में चुनावों का ऐलान 22 अक्तूबर या फिर 29 अक्तूबर में किसी एक तारीख को हो सकता है। 22 अक्तूबर को धनतेरस है और 29 अक्तूबर को लाभ पाचम का पर्व है। लाभ पाचम के दिन से गुजरात में तमाम छोटे व्यापारी अपने कारोबार की फिर से शुरुआत करते हैं। मुहर्त करते हैं। गुजरात में पहले दौरे की वोटिंग 27 नवंबर या फिर 30 नवंबर को हो सकती है, जबकि दूसरे चरण के लिए 4-5 दिसंबर को वोट डाले जा सकते हैं। मतों की गणना हिमाचल प्रदेश के साथ 8 दिसंबर को होगी।

कुछ पहले आएंगे नतीजे
2017 में 14वीं विधानसभा के चुनाव भी दो चरणों में हुए थे। पहले चरण के लिए तब 9 दिसंबर और दूसरे के लिए 14 दिसंबर को वोट डाले गए थे। 18 दिसंबर को आए चुनाव परिणामों में बीजेपी को 99 सीटें मिली थीं जबकि कांग्रेस ने 77 सीटें मिली थी। दो सीटों पर बीटीपी (भारतीय ट्राइबल पार्टी) और एक सीट पर एनसीपी के उम्मीदवार को जीत मिली थी। तीन अन्य सीटें निर्दलीय को मिलीं थी। दलित नेता जिग्नेन मेवाणी वडगाम से कांग्रेस के समर्थन से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

16 सीटें ऊपर-नीचे हुई थीं
2017 के चुनाव में मतदाताओं का जोश देखने को नहीं मिला था। 69.1 फीसदी वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इन चुनावों में 30,015,920 वोट पड़े थे। 2017 के चुनाव में बीजेपी की 16 सीटें घटी थीं तो कांग्रेस की 16 सीटें बढ़ी थीं। बीजेपी को 49.05% वोट मिले थे तो वहीं कांग्रेस को 41.44% वोट मिले थे। इन चुनावों में बीजेपी अपना गढ़ बचा पाने में सफल रही थी। उसे बहुमत के लिए जरूरी 92 सीटों से सिर्फ 7 सीटें अधिक मिल पाई थीं। नतीजों के बाद फिर विजय रुपाणी (Vijay Rupani) प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। वर्तमान में भूपेन्द्र पटेल (Bhupendra Patel) राज्य के मुख्यमंत्री हैं। बीजेपी ने पिछले साल सिंतबर में उन्हें राज्य की कमान सौंपी थी।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...