7.1 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यसर्वे: हिमाचल में AAP का खाता खुलना मुश्किल, 6% वोट; पर एक...

सर्वे: हिमाचल में AAP का खाता खुलना मुश्किल, 6% वोट; पर एक गुड न्यूज

Published on

शिमला

हिमाचल प्रदेश में चुनाव तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बताया कि पहाड़ी राज्य में 12 नवंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सामने सरकार दोहराने की बड़ी चुनौती है, क्योंकि पिछले 37 सालों में यह सरकार बदलने की परंपरा है। हालांकि, कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं के भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त होने और राज्य में नेताओं के बीच गुटबाजी की वजह से कांग्रेस के लिए सत्ता पाना आसान नहीं होगा। चुनावी दंगल में इस बार आम आदमी पार्टी (आप) भी है। इस बीच सी-वोटर ने ताजा सर्वे पेश किया है।

एबीपी न्यूज पर प्रसारित सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार बन सकती है। सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि 68 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा को 38-46 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस के ‘हाथ’ में 20-28 सीटें आ सकती हैं। वोट शेयर की बात करें तो भाजपा को 46 फीसदी और कांग्रेस को 35.2 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है।

AAP का क्या हाल?
सर्वे का अनुमान है कि सभी सीटों पर अकेले लड़ने की तैयारी कर चुकी आम आदमी पार्टी को 0-1 सीट से ही संतोष करना पड़ सकता है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को 6.3 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान लगाया गया है।

एक खुशखबरी भी है
सर्वे के मुताबिक भले ही हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का खाता खुलना मुश्किल है। लेकिन पार्टी को एक फायदा होता दिख रहा है। ‘आप’ को 6.3 फीसदी वोट शेयर मिलने की भविष्यवाणी की गई है। यदि पार्टी हिमाचल में इतना वोट शेयर हासिल कर लेती है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल सकता है। ‘आप’ को दिल्ली के अलावा पंजाब और गोवा में प्रादेशिक पार्टी का दर्ज मिल चुका है। यदि हिमाचल में भी पार्टी को 6 फीसदी से अधिक वोट शेयर मिलता है तो उसे एक और राज्य में मान्यता मिल जाएगी। नियम के मुताबिक, 4 राज्यों में मान्यता मिलने से स्वत: ही राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाता है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा, ‘हम चुनाव के लिए तैयार हैं।’ उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हर गांव में पार्टी द्वारा बनाई गई टीमें जनता तक पहुंचने और आप के संदेश को मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए ‘कड़ी मेहनत’ कर रही हैं।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...