7.1 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्य'पाकिस्तान से बोल रहा हूं, लोन नहीं दिया तो दफ्तर उड़ा दूंगा',...

‘पाकिस्तान से बोल रहा हूं, लोन नहीं दिया तो दफ्तर उड़ा दूंगा’, SBI हेडक्वॉर्टर में आया फोन

Published on

मुंबई,

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के हेडक्वार्टर में एक धमकी वाली कॉल आई है. कॉलर ने दावा किया है कि वो पाकिस्तान से बात कर रहा है. उसका कहना है कि उसने बैंक से लोन मांगा था, जो दिया नहीं गया. अगर उसे समय रहते कर्ज नहीं दिया गया तो वो बैंक के चेयरमैन का किडनैप कर लेगा और फिर उनकी हत्या करेगा. अभी के लिए मरीन ड्राइव पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है.

कॉलर ने फोन पर यहां तक कहा है कि अगर उसकी मांग नहीं मानी गई तो वो साउथ मुंबई वाला SBI दफ्तर उड़ा देगा. अभी के लिए सिर्फ ऐसा दावा किया जा रहा है कि कॉल पाकिस्तान से आया है, लेकिन जांच जारी है, उसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा.

बताया जा रहा है कि SBI को गुरुवार और बुधवार को ऐसे कॉल आए थे. उन कॉल्स के जरिए धमकी दी गई थी. धमकी जान से मारने की थी. वहीं क्योंकि साउथ मुंबई के दफ्तर को उड़ाने तक की बात की गई, ऐसे में बिना समय गंवाए तुरंत पुलिस से संपर्क किया गया और जांच शुरू कर दी गई है. इससे पहले भी कई ऐसे मामले देखे गए हैं जहां पर बड़ी कंपनियों से लेकर कई बड़े लोगों तक को इस प्रकार की धमकियां मिली हैं, जान से मारने तक की बात कही गई है. कई मामलों में पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आया है.

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...