7.1 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्य'मेरा प्‍लान या भगवान का...', IAS ने सिखाया जिंदगी का पाठ, ट्वीट...

‘मेरा प्‍लान या भगवान का…’, IAS ने सिखाया जिंदगी का पाठ, ट्वीट VIRAL

Published on

नई दिल्‍ली ,

सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर मौजूदगी रखने वाले लोगों के लिए आईएएस अवनीश शरण जाना-माना नाम हैं. वह अक्‍सर कई मोटिवेशनल ट्वीट करते रहते हैं. उनका हालिया ट्वीट चर्चा में हैं. इस ट्वीट में उन्‍होंने ‘मेरा प्‍लान’ (My Plan) और ‘भगवान का प्‍लान’ (God’s Plan) से संबंधित ड्राइंग शेयर की है. जो वायरल हो रही है.

IAS अवनीश शरण ने इसे 14 अक्‍टूबर को शेयर किया. ‘मेरा प्‍लान’ के आगे एक सीधा रास्‍ता दिख रहा है. उसमें कोई भी बाधा नजर नहीं आ रही है. वह एकदम सीधा सपाट है. ड्राइंग में जो ‘भगवान का प्‍लान’ दिखाया गया है, उसमें कुछ बाधाएं नजर आ रही हैं. लिखा है- ‘कभी-कभी भगवान चीजों को वैसा नहीं करते हैं जैसा हम सोचते हैं कि वो होनी चाहिए, लेकिन भगवान के पास हमारे जीवन के लिए एक परफेक्‍ट प्‍लान है’.

इसके बाद तो कई यूजर्स ने उनके इस ट्वीट पर रिएक्‍शन दिए. कई लोग अवनीश शरण के ट्वीट पर सहमत नजर आए. यूजर्स ने इस ड्राइंग के साथ सहमति भी दर्ज की. एक यूजर ने लिखा- आखिर भगवान मेरे लिए प्‍लान क्‍यों बनाएगा, मैं तो पहले से ही उनके प्‍लान में शामिल हूं.

अन्‍य यूजर ने लिखा, कभी-कभी भगवान हमें बहुत लंबा इंतजार करवाता है. इस तरह हमारी उम्मीदों को झटका लगता है. फिर भी हम उस पर विश्‍वास करते हैं. वो कहा जाता है ना…’देर है अंधेर नहीं’. कुछ यूजर्स ने लिखा कि यही असल में जिंदगी हैं, जो चीज ड्राइंग में दिखाई गई है. अवनीश शरण के इस ट्वीट को 500 से ज्‍यादा रीट्वीट मिल चुके हैं.

कौन हैं अवनीश शरण?
अवनीश शरण 2009 IAS बैच के छत्‍तीसगढ़ कैडर के अधिकारी हैं. उनके कई ट्वीट पहले भी वायरल हो चुके हैं. एक ट्वीट में उन्‍होंने बताया था कि वह 13 बार फेल हुए थे. अवनीश शरण इससे पहले तब भी चर्चा में आए थे, जब उन्‍होंने 10वीं क्‍लास की मार्कशीट सोशल मीडिया पर शेयर की थी. 10वीं कक्षा में IAS अवनीश शरण की थर्ड डिवीजन आई थी.

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...