8.2 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यटीचर ने क्लास में उतरवाए कपड़े, छात्रा ने लगाई आग; अस्पताल में...

टीचर ने क्लास में उतरवाए कपड़े, छात्रा ने लगाई आग; अस्पताल में मौत

Published on

जमशेदपुर

जमशेदपुर के स्कूल में नकल एक टीचर ने नकल के शक में पूरी क्लास के सामने दलित छात्रा के कपड़े उतरवाकर चेकिंग की। इससे आहत छात्रा मे घर पहुंचकर खुद को कमरे में बंद कर लिया और केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। परिजनों ने गंभीर रूप से जली छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा अस्सी प्रतिशत से ज्यादा जल चुकी थी। घटना से नाराज परिजन और स्थानीय लोगों ने डीईओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और आरोपी शिक्षिका पर करवाई की मांग की।

लड़की की अस्पताल में मौत
जमशेदपुर के साकची स्थित शारदामणि गर्ल्स स्कूल में नौंवी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के टीचर ने नकल के शक में कपड़े उतरवाए थे। छात्रा के पास से कोई पर्ची नहीं मिली लेकिन घटना की वजह से वह बहुत आहत हो गई थी। ऐसे में घर आकर उसने खुद को आग लगा ली। इलाज टीएमएच में इलाज चल रहा था। नाबालिग अस्सी फीसदी से ज्यादा जल चुकी थी। शनिवार सुबह 11.30 सुबह बजे उसकी मौत हो गई। घटना के विरोध में सैकड़ों लोग स्कूल से लेकर डीईओ कार्यालय तक बवाल कर रहे थे। मौत के बाद आक्रोश और भड़कने की आशंका है। अस्पताल से लेकर डीईओ कार्यालय तक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्कूल बंद कर दिया गया है। शिक्षिका की बर्खास्तगी का आदेश दे दिया गया है।

डीईओ कार्यालय पर प्रदर्शन
छात्रा के खुद को आग लगाने के बाद शनिवार सुबह-सुबह उसके परिजन और छाया नगर बस्ती के लोग स्कूल परिसर पहुंच गए। यहां बस्ती के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि घटना के बाद शनिवार को स्कूल खुला नहीं था, इसलिए लोग स्कूल के मेन गेट के बाहर बैठे रहे। यहां घंटों बैठने के बाद बस्ती के लोग डीईओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने के लिए निकल गए। बस्ती के लोग आरोपी शिक्षिका पर कार्रवाई और उसके इलाज का खर्च स्कूल की ओर से देने की मांग कर रहे थे। आक्रोशित लोगों ने डीईओ दफ्तर में ताला जड़ दिया।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...