8.2 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यगुजरात : कांग्रेस का सबसे अधिक सीट जीतने का रिकॉर्ड तोड़ देगी...

गुजरात : कांग्रेस का सबसे अधिक सीट जीतने का रिकॉर्ड तोड़ देगी बीजेपी, जानें क्या कहता है सर्वे

Published on

नई दिल्ली

गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ओपिनियन पोल के नतीजे आने लगे हैं। ओपिनियन पोल के अनुसार राज्य में फिर से बीजेपी सत्ता में दमदार वापसी करती दिख रही है। एबीपी-सी वोटर के बाद अब टाइम्स नाउ नवभारत के ओपिनियन पोल में भी बीजेपी का सरकार बनना तय है। टाइम्स नाउ नवभारत के ओपिनियन पोल के अनुसार बीजेपी को इस चुनाव में 125 से 131 सीट मिलने का अनुमान है। इसके बावजूद पार्टी कांग्रेस के 149 सीट के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूकती नजर आर रही है।

कांग्रेस ने 1985 में बनाया था रिकॉर्ड
कांग्रेस ने माधव सिंह सोलंकी के नेतृत्व में साल 1985 में रिकॉर्ड 149 सीटें जीती थीं। उसके बाद से अब तक ना तो बीजेपी और ना ही कांग्रेस उस प्रदर्शन को दोहरा सकी है। माधव सिंह सोलंकी ने उस साल क्षत्रिय, हरिजन, आदिवासी और मुस्लिम (KHAM) वोटों के दम पर इतनी दमदार और रिकॉर्डतोड़ जीत हासिल की थी। हालांकि खाम की धुरी ने शक्तिशाली और प्रभावशाली पाटीदार समुदाय को कांग्रेस से अलग कर दिया। इसके बाद से ही पाटीदार बीजेपी की तरफ हो गए। खाम प्रयोग ने कांग्रेस के लिए एक वोट बैंक बनाया जो 1985 के बाद भी बरकरार रहा।

किस दल को कितनी सीट
पार्टी सीट
बीजेपी 125-131
कांग्रेस 29-33
AAP 18-22
अन्य 2-4

AAP की तरफ खिसका कांग्रेस का वोट शेयर
ओपिनियन पोल में कांग्रेस के लिए बहुत बुरी खबर है। ओपिनियन पोल की मानें तो कांग्रेस को इस चुनाव में वोट शेयर के मामले में आप से पिछड़ती नजर आ रही है। कांग्रेस को 21 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए 24 प्रतिशत वोट हासिल करती नजर आ रही है। इन दोनों दलों से हटकर बीजेपी 48 प्रतिशत वोटों के साथ शीर्ष पर है।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...