8.2 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यक्या हिमाचल प्रदेश चुनाव में कांग्रेस छुपा रुस्तम साबित होगी? जानिए लोगों...

क्या हिमाचल प्रदेश चुनाव में कांग्रेस छुपा रुस्तम साबित होगी? जानिए लोगों की राय

Published on

शिमला

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही सुगबुगाहट तेज हो गई है। हिमाचल की 68 सदस्यीय विधानसभा में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे। हिमाचल प्रदेश में इस बार बीजेपी ‘मिशन रिपीट’ पर जोर दे रही है, वहीं पिछले कुछ दिनों से बैकफुट पर चल रही कांग्रेस प्रियंका गांधी के दौरे के साथ एक बार ऐक्टिव हो गई है। प्रियंका ने यहां आते ही बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर दी हैं। उन्होंने कांग्रेस की सरकार बनने पर ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल करने का वादा किया है। इस बीच सवाल है कि क्या हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस छुपा रुस्तम हो सकती है।

इस पर वहां के लोगों की राय जानिए-
टीएनएन-ईटीजी के ओपिनियन पोल के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 39 फीसदी जनता मानती है कि कांग्रेस छुपा रुस्तम हो सकती है। वहीं 48 फीसदी लोगों का जवाब न में है। 3 फीसदी लोग टिकट बंटवारे के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रहे हैं।

हां, ऐसा संभव है- 39%
नहीं, संभावना बेहद कम- 48%
टिकट बंटवारे के बाद पता चलेगा- 3%
कह नहीं सकते- 10%

हिमाचल में बैकफुट पर कांग्रेस
दरअसल हिमाचल प्रदेश में हर बार सरकार बदलने का रिवाज रहा है। ऐसे में बीजेपी यहां मिशन रिपीट पर जोर दे रही है। वहीं दलबदल से जूझ रही कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में बैकफुट पर है। कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन समेत कई नेता अब तक पार्टी छोड़ चुके हैं। ऐसे में प्रियंका के दौरे को संजीवनी बताया जा रहा है।

प्रियंका गांधी के दौरे के साथ ही हिमाचल में कांग्रेस ने नहले पर दहला चल दिया है। बीजेपी इस प्रयास में जुटी थी कि 2019 के लोकसभा चुनाव और उसके बाद हुए विधानसभा चुनाव की तरह हिमाचल प्रदेश में भी चुनाव को मोदी बनाम राहुल कर दिया जाए। बीजेपी इसे अपने लिए फायदेमंद मानती हैं।हालांकि कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी के इस प्लान को ध्वस्त कर दिया है। राहुल गांधी, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रहे हैं ऐसे में उनका चुनाव में समय निकालना मुश्किल है और पार्टी ने यहां प्रियंका गांधी को आगे कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश में ‘मिशन रिपीट’?
टाइम्स नाउ नवभारत-ईटीजी के ओपिनियन पोल के अनुसार, बीजेपी हिमाचल प्रदेश में मिशन रिपीट में कामयाब हो सकती है। पोल के नतीजे कहते हैं, हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को 38 में से 42 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस के खाते में 25 से 29 सीटें आ सकती हैं। वहीं आम आदमी पार्टी भी यहां 1 सीट निकाल सकती है। वोटिंग फीसदी की बात करें तो बीजेपी और कांग्रेस में 7 प्रतिशत का अंतर हो सकता है। बीजेपी को 47 फीसदी वोट तो कांग्रेस को 40 फीसदी वोट मिल सकते हैं। जबकि आम आदमी पार्टी को 6 फीसदी और अन्य को 7 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

किसे कितने वोट?
बीजेपी- 47%
कांग्रेस- 40%
AAP- 6%
OTHERS- 7%

किसे कितनी सीटें?
बीजेपी- 38-42
कांग्रेस- 25-29
AAP- 0-1
OTHERS- 1-2

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...