8.2 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यओडिशा में संविदा नियुक्ति खत्म, 57 हजार कर्मचारी होंगे नियमित, नवीन पटनायक...

ओडिशा में संविदा नियुक्ति खत्म, 57 हजार कर्मचारी होंगे नियमित, नवीन पटनायक का बड़ा ऐलान

Published on

भुवनेश्वर

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दिवाली से पहले राज्य के संविदा कर्मचारियों को गिफ्ट दिया है। सीएम ने घोषणा की कि राज्य सरकार की नौकरियों में कॉन्ट्रैक्ट भर्ती को खत्म करके 57,000 संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के 76वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके तहत राज्य सरकार प्रति वर्ष अतिरिक्त 1,300 करोड़ रुपये खर्च करेगी। पटनायक ने एक वीडियो संदेश में कहा कि इसके बारे में अधिसूचना रविवार को जारी की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, ‘ठेके पर काम करने वाले सभी कर्मचारी नियमित किए जाएंगे। इसे लागू करने वाली अधिसूचना रविवार को जारी कर दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा, ‘आज मुझे यह ऐलान करते खुशी हो रही है कि राज्य कैबिनेट ने ठेके पर भर्ती करने की व्यवस्था स्थायी तौर पर खत्म करने का फैसला लिया है।’

1,300 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च
सीएम नवीन पटनायक ने कहा, ‘आज भी कई राज्यों में कोई भी नियमित भर्ती नहीं होती और वे अभी भी ठेके पर भर्ती कर रहे हैं लेकिन ओडिशा में ठेके पर भर्ती करने का दौर खत्म हो गया है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं इस पल का इंतजार कर रहा था। अधिसूचना जारी होने पर 57 हजार से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इससे सरकार का हर साल 1,300 करोड़ रुपए अधिक खर्च होगा। यह निर्णय दिवाली के ठीक पहले लिया गया है।’

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...