भोपाल
शनिवार को म.प्र. इंटक का 21 वां महासम्मेलन एवं जनरल कौंसिल बैठक नटराज कम्युनिटी हॉल में आयोतिज की गई। जिसमें आरडी त्रिपाठी को सर्वसम्मति से पुन: मध्य प्रदेश इंटक का अध्यक्ष बनाया गया है । बैठक में महामंत्री बीडी गौतम, रामराज तिवारी ,उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह नाती,उपाध्यक्ष एसपी मिश्रा, शंकर सिंह तिवारी, मिसेस सुशीला यादव, कोषाध्यक्ष लक्षमी नारायण पाठक सहित तमाम प्रदेश से आये हुए पदाधिकारी मौजूद थे। स्वागत भाषण मध्य प्रदेश इंटक अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी ने किया। सभा का संचालन रामराज तिवारी ने किया।
