8.2 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यअरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन बॉर्डर के पास दो युवक लापता, PLA के...

अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन बॉर्डर के पास दो युवक लापता, PLA के बंधक बनाए जाने का डर

Published on

ईटानगर

अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने कहा है कि अगस्त में भारत-चीन सीमा के निकट चागलगाम इलाके से कथित तौर पर लापता हुए दो लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने परिवार के सदस्यों का हवाला देते हुए बताया कि अंजाव जिले के दुइलियांग गांव के रहने वाले बेटिलम टिकरो और उसका दोस्त बेइंग्सो मन्यु 19 अगस्त को औषधीय जड़ी-बूटियों की तलाश में और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट पहाड़ों पर शिकार करने के लिए घर से निकले थे।

हालांकि, बेटिलम के छोटे भाई दिशांसो चिक्रो ने दावा किया कि दोनों को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने हिरासत में ले लिया होगा। चिक्रो ने कहा, ‘हमें संदेह है उन्होंने अनजाने में एलएसी पार कर ली होगी और पीएलए ने उन्हें हिरासत में ले लिया होगा। हम बेहद परेशान हैं।’

परिवार ने दर्ज कराई एफआईआर
पुलिस अधिकारी ने कहा कि परिवार के सदस्यों ने खुपा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। चिक्रो ने यह भी कहा कि परिवार ने एक पत्र के माध्यम से हयूलियांग विधानसभा क्षेत्र के विधायक दासंगलू पुल का इस ओर ध्यान आकर्षित किया है।

अंजाब जिले के पुलिस अधीक्षक राइक कामसी ने कहा, ‘हम गवाहों, परिवार के सदस्यों और सीमा के पास रहने वाले ग्रामीणों से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद राज्य सरकार को एक रिपोर्ट सौंपेंगे। हालांकि, स्थानीय लोगों के लिए औषधीय जड़ी-बूटियों की तलाश में जंगलों में जाना आम बात है।’

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...