8.2 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यक्लास में छात्रा के कपड़े उतरवाने वाली टीचर गिरफ्तार, जांच पैनल गठित

क्लास में छात्रा के कपड़े उतरवाने वाली टीचर गिरफ्तार, जांच पैनल गठित

Published on

जमशेदपुर,

जमशेदपुर जिले में एक छात्रा के आत्मदाह की कोशिश के मामले में आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है. दरअसल, शुक्रवार को साकची के एक स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने घर में खुद पर केरोसीन छिड़ककर आग लगा ली थी. छात्रा ने महिला टीचर पर आरोप लगाया कि नकल करने के शक में क्लास में उसके कपड़े उतरवा दिए गए थे.आनन फानन में छात्रा को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, छात्रा के शरीर का 80 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

छात्रा का घर छायानगर बस्ती में है. जबकि उसका स्कूल साकची थाना क्षेत्र में है. परीक्षा के बाद छात्रा घर गई और शुक्रवार की शाम 5 बजे खुद को आग लगा ली. इस घटना से नाराज परिजन और गांव वालों ने टीएमएच पहुंचकर हंगामा किया. उन्होंने टीचर पर कार्रवाई की मांग की थी.पुलिस ने टीएमएच पहुंचकर छात्रा का बयान लिया. छात्रा ने बताया कि क्लास में मैडम ने सभी के सामने कपड़े उतरवाए और पिटाई की, जिससे आहत होकर उसने खुद को आग लगाई. छात्रा ने कहा कि वह परीक्षा में नकल नहीं कर रही थी.

वहीं, स्कूल प्रिंसिपल ने कहा कि मुझे जानकारी मिली थी कि छात्रा नकल कर रही थी. उसको इस दौरान सिर्फ डांटा गया था. प्रिंसिपल ने कहा कि छात्रा के कपड़े उतरवाने को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है.उधर, पीड़िता के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी शुक्रवार को परीक्षा देकर घर लौटी. वह काफी परेशान थी. फिर उसने स्कूल ड्रेस में ही खुद पर केरोसीन तेल छिड़का और आग लगा ली. गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया.

परिजनों ने बताया कि कपड़े उतरवाने की बात उन्हें पीड़िता की सहेली ने बताई थी. घटना को लेकर परिजनों और लोगों में गुस्सा है. फिलहाल मामले की जांच सीतारामडेरा थाना पुलिस कर रही है. जांच के लिए पैनल का गठन किया गया है. जिसे दो दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है.

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...