भोपाल
भेल अंतर इकाई खेल प्रतियोगिता को दो वर्ष बाद कार्पोरेट से हरी झंडी मिलने के बाद भी अभी तक भोपाल इकाई में चयन प्रक्रिया प्रारम्भ नहीं हो सकी है। भेल में इंटर यूनिट टूर्नामेंट का आयोजन कई दशकों से हो रहा है, कोरोना महामारी के बाद इस पर भेल कार्पोरेट प्रबंधन ने रोक लगा दिया था। पिछले माह यूनियनों की मांग पर कार्पोरेट ने इंटर यूनिट टूर्नामेंट पर लगी रोक को हटाया। जिसके पश्चात विभिन्न इकाईयों के स्पोर्ट कमेटी की ऑनलाइन बैठक हुई व क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल, बैडमिंटन, बॉलीबॉल, कैरम, मैराथन समेत कई खेलों को अलग – अलग इकाईयों में कराने का निर्णय लिया गया।
भेल सीटू यूनियन के महामंत्री रंजीत सिंह एवं यूनियन मीडिया प्रवक्ता अतुल मालवीय ने बताया कि अक्टूबर, नवंबर माह में भेल इंटर यूनिट टूर्नामेंट होना है, अन्य कई इकाईयों में खिलाडियों के चयन कि प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से प्रारम्भ हो चुकी है, जबकि भेल भोपाल में अभी तक किसी भी गेम का बजट भी पास नहीं हुआ है न ही कोई टीम फाइनल हो सकी है। अन्य इकाईयों में प्रबंधन व कर्मचारी प्रतिनिधि मिलकर खेलों के ट्रायल के आधार पर हर खेल के लिए अच्छे खिला?ियों का चयन कर रहे हैँ।
जबकि भोपाल इकाई में अभी तक न तो खेल में रुचि रखने वाले कर्मचारियों को कोई जानकारी प्रदान की गई, न ही प्रतिनिधि यूनियनो से कोई चर्चा की गई है। 3, 4 व 5 नवंबर को कबड्डी टीम को झाँसी यूनिट प्रतियोगिता में भाग लेने जाना है, कल 18 अक्टूबर को कबड्डी टीम के चयन के लिए ट्रायल किया जाना है । जबकि कबड्डी के लिए अभी तक न तो फाइनेंस विभाग ने बजट पास किया है ना ही सभी खिला?ियों को इस ट्रायल की जानकारी दी गई है।
