भोपाल
मंगलवार को बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल में दो दिवसीय युवा उत्सव का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मथुरा प्रसाद ने मां सरस्वती ने किया । युवा उत्सव कार्यक्रम की प्रभारी डॉ अंशु वाला मिश्र ने प्राचार्य डॉ. मथुरा प्रसाद एवं जनभागीदारी समिति प्रभारी डॉ. संजय जैन का पुष्प गुस्से स्वागत किया।
युवा उत्सव दो दिवसीय कार्यक्रम में वाद विवाद, एकल गान, समूह गान, एकल नृत्य शास्त्रीय समूह नृत्य, लोक निरत आदि की छात्राओं के द्वारा प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर डॉ. पुनीत जैन, सुषमा जादौन, डॉ. अनुराधा दुबे, डॉ. अर्चना शर्मा एवं प्रोफेसर गण तथा भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
