14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedकौन थीं भगवान राम की बहन, जानें क्यों रामायण में नहीं हुआ...

कौन थीं भगवान राम की बहन, जानें क्यों रामायण में नहीं हुआ उनका जिक्र?

Published on

भगवान राम जब 14 साल का वनवास काटकर अयोध्या लौटे तो इस खुशी में अयोध्या वासियों ने पूरी नगरी को दीपों से सजाया था. कहते हैं कि तभी से दीपों का त्योहार दिवाली मनाया जा रहा है. रामायण में राजा दशरथ के चार पुत्रों का जिक्र मिलता है- राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न. बहुत कम लोगों को ये जानकारी है कि भगवान राम की एक बहन भी थी, जिसका वाल्मीकि की रामायण में कहीं कोई जिक्र नहीं है. आइए आज आपको बताते हैं कि भगवान राम की बहन कौन थीं.

दक्षिण भारत की रामायण के मुताबिक, प्रभु श्रीराम की बहन का नाम शांता था. शांता राजा दशरथ और कौशल्या की सबसे बड़ी बेटी थीं. शांता बचपन से ही सर्वगुण संपन्न थी. वह वेद और शिल्पकला निपुण थी. हालांकि राजा दशरथ ने बचपन में ही शांता को अंगदेश के राजा रोमपद को गोद दे दिया था. दरअसल राजा रोमपद की बहन वर्षिणी कौशल्या की बहन और शांता की मौसी थीं.

राजा दशरथ ने शांता को क्यों दिया गोद
एक बार राजा रोमपद और उनकी पत्नी वर्षिणी राजा दशरथ और कौशल्या से मिलने अयोध्या गए. राजा रोमपद और वर्षिणी की कोई औलाद नहीं थी, इसलिए उन्होंने राजा दशरथ और उनकी पत्नी से शांता को गोद लेने की बात कही. चूंकि एक कन्या होने के कारण शांता रघुकुल का सिंहासन नहीं संभाल सकती थीं, इसलिए राजा दशरथ शांता को गोद देने के लिए राजी हो गए. जबकि कौशल्या अपनी बहन को दहलीज से निराश नहीं भेजना चाहती थीं, इसलिए वो भी शांता को गोद देने के लिए तैयार हो गईं. और इस तरह शांता अंगदेश की राजकुमारी बनीं.

किसके साथ हुआ शांता का विवाह?
एक बार राजा रोमपद शांता के साथ बातचीत में व्यस्त थे. तभी उनके द्वार पर एक गरीब ब्राह्मण आया और उसने बरसात में खेत से जुड़ी समस्या को उनके सामने रखा. हालांकि राजा रोमपद ने उसकी बात पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया. परेशान ब्राह्मण क्रोधित होकर राज्य से चला गया. लेकिन इंद्र देव गरीब ब्राह्मण के इस अपमान को बर्दाश्त नहीं कर पाए और उनके प्रकोप से अंगदेश में सूखा पड़ गया.

इस घटना से राजा रोमपद बहुत परेशान थे. राजा रोमपद ऋषि ऋृंग के पास गए और उनसे सूखाग्रस्त धरती को फिर से हरा-भरा बनाने का उपाय पूछा. ऋषि ऋृंग का बताया अंगदेश एक बार फिर हरा-भरा हो गया. ऋषि ऋंग का उपाय काम कर गया और अंगदेश की बंजर जमीन एक बार फिर हरी-भरी हो गई. इससे प्रसन्न होकर राजा रोमपद ने अपनी गोद ली हुई पुत्री शांता का विवाह ऋषि ऋृंग के साथ कर दिया.

रामायण में क्यों नहीं हुआ शांता का जिक्र?
रामायण में राजा दशरथ के चार पुत्रों का ही जिक्र मिलता है. कहीं भी उनकी बेटी शांता का जिक्र नहीं है. ऐसा कहते हैं कि शांता कन्या होने की वजह से रघुकुल का सिंहासन संभालने के योग्य नहीं थीं. दूसरा, कौशल्य की बहन वर्षिणी की गोद सूनी थी. इसलिए राजा दशरथ और कौशल्या ने अपनी बेटी शांता को उन्हें गोद दे दिया था. रामायण में शांता का जिक्र इसलिए नहीं मिलता, क्योंकि वह बचपन में ही अयोध्या छोड़कर अंगदेश चली गई थीं.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...