4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Home'सबूतों के साथ की छेड़छाड़, देश भी छोड़ने की फिराक में थीं...

‘सबूतों के साथ की छेड़छाड़, देश भी छोड़ने की फिराक में थीं जैकलीन’, ED के आरोप

Published on

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. 22 अक्टूबर को जैकलीन की कोर्ट में पेशी के बाद अंतरिम जमानत 10 नवंबर तक बढ़ा दी गई है. तो वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनकी बेल का विरोध किया है. ताजा अपडेट के अनुसार, ईडी ने जैकलीन द्वारा दायर की गई बेल का विरोध करते हुए कहा है कि वह 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दखल दे सकती हैं.

जैकलीन की बेल के खिलाफ ईडी
बताया जा रहा है कि जैकलीन की रेगुलर बेल के खिलाफ दायर किये गए ईडी के जवाब में बड़ा खुलासा हुआ है. ईडी का कहना है कि जैकलीन ने जांच के दौरान सबूतों के साथ छेड़छाड़ की थी. जैकलीन ने अपने मोबाइल से डेटा डिलीट किया था. उन्होंने जांच के दौरान देश छोड़कर फरार होने की कोशिश भी की थी. लेकिन एलओसी जारी होने के कारण वो कामयाब नहीं हो सकीं. ईडी का कहना ये भी है कि जैकलीन ने कभी भी जांच में सहयोग नहीं किया. ईडी के मुताबिक, जैकलीन का बर्ताव जांच के दौरान ठीक नहीं रहा है. वो सबूतों और गवाहों को नुकसान पहुंचा सकती है. इन्हीं खास दलीलों के साथ ईडी ने पटियाला हाउस कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर जैकलीन को बेल दिए जाने का विरोध किया है.

सुकेश ने लिखा लेटर
दूसरी तरफ महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने वकील को लेटर लिखा है. इस लेटर में सुकेश ने कहा है कि जैकलीन का 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कोई हाथ नहीं है. एक्ट्रेस को मिले सारे गिफ्ट और पैसे उनके रिश्ते का हिस्सा थे. सुकेश ने ये भी कहा है कि 200 करोड़ उन्हें रैनबेक्सी के पूर्व मालिक की पैरवी करने के लिए दिए गए थे. अपने लेटर में सुकेश ने दावा किया है कि इंडोनेशिया में उसका कोयले की खुदाई का बिजनस है. होटल और न्यूज चैनल के स्टेक हैं, जिन्हें उसने बेच दिया है.

जैकलीन को मिली राहत
इससे पहले खबर आई थी कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट ने जैकलीन की बेल बढ़ा दी है. अब मामले की सुनवाई 10 नवंबर को होगी. दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई थी. इस दौरान जैकलीन अपने वकील प्रशांत पाटिल के साथ मौजूद थीं. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ईडी को सभी पक्षों को चार्जशीट और मामले से जुड़े जरूरी दस्तावेज देने का आदेश भी दिया था.

जैकलीन 200 करोड़ की ठगी के केस में मुख्य आरोपी, सुकेश चंद्रशेखर के करीब थीं. उनपर ठगी की रकम से फायदा लेने का आरोप है. मामले में ईडी ने अगस्त में जैकलीन को आरोपी बनाया था. दूसरी तरफ जैकलीन ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि इस मामले में वो खुद ठग सुकेश चंद्रशेखर और उसके साथियों की विक्टिम हैं.

सुकेश के प्यार में थीं जैकलीन
जानकारी के अनुसार, सुकेश चंद्रशेखर जैकलीन का दिल जीतने के लिए महंगे तोहफे उन्हें देता था. जैकलीन भी सुकेश के प्यार में थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलीन तो सुकेश से शादी करने का सपना भी देखने लगी थीं.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...