10.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभेल न्यूज़राधेश्याम गोशाला में इस्कॉन का भव्य गोवर्धन अन्नकूट महोत्सव और गोशाला का...

राधेश्याम गोशाला में इस्कॉन का भव्य गोवर्धन अन्नकूट महोत्सव और गोशाला का उद्घाटन

Published on

भोपाल

दिवाली के शुभ अवसर के बाद बुधवार ( 26 अक्टूबर ) को राधेश्याम गोशाला में इस्कॉन भेल के भक्तों के द्वारा भव्य गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। इस बार यह महोत्सव इस्कॉन भेल की भरत नगर, दानापानी रेस्टोरेंट के पास स्थित नवनिर्मित राधेश्याम गोशाला में दोपहर 12 बजे से होगा। गोशाला का उद्धाटन मप्र सरकार के मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय और शहर के गणमान्य द्वारा किया जाएगा।

इस्कॉन भेल भोपाल के अध्यक्ष श्री रसानंद दास ने बताया कि गोशाला प्रांगण में चावल, हलवा, सब्जियां, मेवे, केक, मिठाइयों व अन्य प्रसाद सामग्री से गिरिराज गोवर्धन का 21 फीट लम्बा प्रतिरूप तैयार किया जाएगा। 21 फीट लम्बे भव्य गोवर्धन पर्वत का प्रतिरूप बनाने में लगने वाली सामग्री भक्तों द्वारा बनाकर लाई जाएगी। भगवान गोवर्धन को भोग चड़ाने के लिए मंदिर आने वाले भक्त अपने घर से विभिन्न भोग आदि सामग्री बनाकर सुबह 11 बजे तक मंदिर ला सकते हैं। इसे गिरिराजजी को अर्पित किया जाएगा। प्रात: 11 बजे इस्कॉन भेल के प्रमुख श्री रसानंद दास जी द्वारा विशेष गोवेर्धन लीला कथा सुनाई जाएगी।

कार्यक्रम में गोवर्धन परिक्रमा और गोवंश का पूजन किया जाएगा। इसके बाद भव्य भंडारा प्रसाद रखा गया है। इस्कॉन गर्ल फोरम (आईजीएफ) की सदस्यों द्वारा 21 फिट की भव्य रंगोली बनाई जाएगी। इसमें रंगोली के अलावा तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूलों का उपयोग किया जाएगा। इसमें रंगोली में कृष्ण लीलाओं को दिखाया जाएगा। वृंदावन स्थित गिरिराज गोवर्धन की परिक्रमा 21 किलोमीटर की है। यही कारण है कि इस महोत्सव में हर चीज में 21 के आंकड़े को शामिल किया गया है।

गोशाला के उद्घाटन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में स्थित इस्कॉन के मंदिर और सेंटरों से विभिन्न कीर्तन पार्टियां हरिनाम का कीर्तन करेंगी। इस अवसर पर भोपाल के अलावा उज्जैन, इंदौर, विदिशा, सागर से कीर्तन पार्टियां आएंगी। कार्यक्रम के दौरान यह मंडलियां अनवरत कीर्तन करेंगी। गोशाला के प्रथम चरण में दस गोमाता होंगी।

इन गोशाला के इस्कॉन के विभिन्न भक्तों ने गोशाला को दान में दिया है। इनके लिए शेड, चारा और गोशाला निर्माण में शहर के गणमान्य नागरिकों ने सहयोग दिया है। गोवर्धन लीला के दौरान भगवान कृष्ण के साथ गोप-गोपियां थी इसलिए इस कार्यक्रम में बच्चे गोप और गोपियां बनकर आएंगे। श्रेष्ठ गोप और गोपी का वेश धरने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...