11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यबिहार में उपचुनाव से पहले महागठबंधन में तकरार! नीतीश कुमार ने लिया...

बिहार में उपचुनाव से पहले महागठबंधन में तकरार! नीतीश कुमार ने लिया यह फैसला

Published on

पटना ,

बिहार की गोपालगंज और मोकामा सीट पर 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले महागठबंधन में बड़ी दरार देखने को मिल रही है. इन सीटों पर अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आरजेडी उम्मीदवार के लिए प्रचार नहीं करेंगे.नीतीश कुमार ने पेट और पैर में लगी चोट का हवाला देते हुए कहा कि वह अभी अस्वस्थ हैं, इस कारण वह मोकामा और गोपालगंज में आरजेडी उम्मीदवारों के लिए प्रचार नहीं कर पाएंगे. हालांकि, उन्होंने कहा कि जेडीयू के अन्य बड़े नेता दोनों सीटों पर आरजेडी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने जाएंगे.

महा गठबंधन सरकार बनने के बाद से ही नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव लगातार यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि महागठबंधन बिल्कुल एकजुट है. इस बार कोई दिक्कत नहीं है लेकिन आगामी उप चुनाव में जनता दल यूनाइटेड और आरजेडी के बीच में पहली दरार पैदा कर दी है.

मोकामा सीट से अनंत सिंह की पत्नी हैं प्रत्याशी
मोकामा विधानसभा सीट के उपचुनाव में अनंत सिंह पत्नी नीलम देवी आरजेडी की उम्मीदवार हैं. नीलम देवी बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी हैं. यह बात जगजाहिर है कि नीतीश कुमार के अनंत सिंह के साथ रिश्ते बेहद खराब हैं. अनंत सिंह अभी जेल में बंद है. ऐसे कहा जाता है कि उसे सलाखों के पीछे भेजने में नीतीश सरकार की बड़ी भूमिका है.

नीतीश कुमार ने बुधवार को महागठबंधन के दल और आरजेडी के दबाव में मोकामा में प्रचार करने की हामी भर दी थी लेकिन दोपहर होते-होते उन्होंने गंगा घाट के निरीक्षण के दौरान लगी चोट को मीडिया को दिखा दिया. इसके बाद से इस बात को बल मिल गया कि शायद अब इसी का बहाना बनाकर नीतीश उपचुनाव में प्रचार प्रसार नहीं करेंगे और आखिरकार हुआ भी यही.

मोकामा में कैंप करेंगे ललन सिंह
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्ययक्ष ललन सिंह मोकामा में कैंप करेंगे. इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में जनसंपर्क और छोटी जनसभा को संबोधित करेंगे. ललन सिंह जिस अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के पक्ष में कैंपेन करेंगे, कभी उसे ही चुनाव में हराने पर अमादा थे. 2019 के लोकसभा चुनाव में मुंगेर सीट पर ललन सिंह को नीलम देवी ने कड़ा टक्कर दिया था.मुकाबला इतना जोरदार था कि मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले इसी मोकामा में अनंत सिंह पिछड़ भी गए थे. हालांकि बाकी जगह वे भारी पड़े थे. राजनीति ने ऐसी करवट ली की ललन सिंह अब नीलम देवी को जिताने के लिए दो दिनों तक मोकामा में रहेंगे.

मोकामा में अनंत सिंह का दबदबा
मोकामा विधानसभा सीट पर आरजेडी की नीलम देवी का मुकाबला बीजेपी की प्रत्याशी बाहुबली ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी से है. बीस सालों से मोकामा सीट पर अनंत सिंह का कब्जा है, बीजेपी यहां पर कभी भी जीत नहीं सकी. इस सीट कुल 16 चुनाव में 7 बार कांग्रेस, तीन बार जेडीयू, तीन बार निर्दलीय उम्मीदवार, दो बार जनता दल और एक बार आरपीआई ने जीत दर्ज की है. बिहार के बदले हुए सियासी समीकरण में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है तो महागठबंधन भी किसी तरह का कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता.

इसलिए दोनों सीटों पर हो रहे उपचुनाव
मोकामा सीट से विधायक रहे अनंत सिंह को सजा सुनाए जाने के बाद विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था. वहीं, गोपालगंज सीट विधायक सुभाष सिंह के निधन के कारण रिक्त हो गई थी. मोकामा सीट आरजेडी के पास थी तो गोपालगंज बीजेपी के पास थी.

उपचुनाव में बीजेपी-नीतीश की साख दांव पर
बिहार में नीतीश कुमार के बीजेपी से नाता तोड़कर महागठबंधन में वापसी के बाद यह पहला उपचुनाव है, जिसके चलते दोनों ही दलों की साख दांव पर लगी है.सत्ताधारी महागठबंधन के साथ ही विपक्षी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने पूरी ताकत झोंक दी है. मोकामा सीट से उपचुनाव में महागठबंधन के सबसे बड़े घटक दल राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को उम्मीदवार बनाया है.

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...