11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यमोकामा उपचुनाव में गजब खेल, नीतीश के बाद तेजस्वी भी नहीं मांगेंगे...

मोकामा उपचुनाव में गजब खेल, नीतीश के बाद तेजस्वी भी नहीं मांगेंगे नीलम देवी के लिए वोट?

Published on

पटना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव भी मोकामा में चुनाव प्रचार के लिए नहीं जाएंगे। नीतीश कुमार पेट में घाव होने के कारण चुनाव प्रचार से फिलहाल दूर हैं। गुरुवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा कि हमको चोट लगी हुई है। ठीक होने के बाद सोचेंगे। इधर, दिल्ली से पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने तो कुछ भी साफ-साफ नहीं कहा, लेकिन उनके बयान से तो ऐसा ही लग रहा है कि वो भी मोकामा से ‘दूर’ ही रहेंगे। हालांकि तेजस्वी ने ये जरूर कहा कि शुक्रवार को चुनाव प्रचार के लिए गोपालगंज जाएंगे।

दिल्ली से पटना लौटने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री को चोट लगी है, यह सभी को पता है। उनसे हमारी बात हुई है। जेडीयू नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया है। जेडीयू नेता लगातार काम कर रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह खुद चुनाव प्रचार के लिए मोकामा गए थे। जेडीयू के कई नेता दोनों विधानसभा क्षेत्र में जा रहे हैं और चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

शुक्रवार को जा रहे गोपालगंज
पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री को जो चोट लगी है, उसका भी ध्यान रखना है। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि शुक्रवार को गोपालगंज जा रहे हैं। अपने उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे और लोगों से मतदान करने की अपील करेंगे।

मोकामा जाएंगे तेजस्वी यादव
वहीं, जब पत्रकारों ने तेजस्वी यादव से पूछा कि क्या वे मोकामा भी जाएंगे? बिहार के डेप्युटी सीएम सवाल को टालते हुए आगे बढ़ गए। साफ था कि तेजस्वी यादव कुछ भी साफ-साफ बोलना नहीं चाहते थे। हालांकि जाते-जाते तेजस्वी यादव इतना जरूर कहा कि आपलोग कितनी बार हमलोगों का टेस्ट लेंगे।

असल मुद्दे पर राजनीति होनी चाहिए
वहीं, भारतीय नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाए जाने की मांग पर तेजस्वी यादव ने कहा कि कौन क्या बोला रहा है, किस मामले पर बोल रहा है, बोलते रहने दीजिए। असली राजनीति असल मुद्दे पर होनी चाहिए। असल मुद्दे क्या है, यह सबको मालूम होनी चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि गरीबी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसान और मजदूर का मामले बात होनी चाहिए। देश की आर्थिक स्थिति के मुद्दे पर नेताओं को बात करनी चाहिए।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...