11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्य370 हटने के बाद कश्मीर में आतंक घटा, 2024 तक हर राज्य...

370 हटने के बाद कश्मीर में आतंक घटा, 2024 तक हर राज्य में NIA के दफ्तर… च‍िंतन श‍िव‍िर में बोले अमित शाह

Published on

फरीदाबाद

हरियाणा के सूरजकुंड में 2 दिवसीय चिंतन शिविर का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया। इसमें राज्यों के गृह मंत्री हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद आतंकवादी गतिविधियों में 34 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं उन्होंने बताया कि 2024 तक हर राज्य में एनआईए ब्रांच स्थापित करने का सरकार ने फैसला किया है।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद, आतंकवादी गतिविधियों में 34 प्रतिशत की कमी, सुरक्षा बलों की मृत्यु में 64 प्रतिशत की कमी और नागरिक मौतों में 90 प्रतिशत की कमी आई है। इसके अलावा 2019 के बाद जम्मू-कश्मीर में 57,000 करोड़ रुपये का निवेश भी आया है। अमित शाह ने आगे कहा कि एनआईए को अलौकिक अधिकार दिए गए हैं। हमने 2024 तक हर राज्य में एनआईए शाखाएं स्थापित करने का फैसला किया है।

सीमा पार अपराधों से निपटना राज्यों और केंद्र की सामूहिक जिम्मेदारी
इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा क‍ि सीमा पार अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटना राज्यों और केंद्र की सामूहिक जिम्मेदारी है। सीआरपीसी और आईपीसी में सुधार के संबंध में अलग-अलग सुझाव प्राप्त हुए हैं। मैं इसे विस्तार से देख रहा हूं। हम बहुत जल्द संसद में नए सीआरपीसी, आईपीसी ड्राफ्ट लेकर आएंगे। अमित शाह ने बताया कि गैर सरकारी संगठनों की ओर से इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन रेगुलेशन एक्ट में संशोधन किया गया है। वहीं सरकार ने ऐसे गैर सरकारी संगठनों के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं, जो भारत के विकास में बाधा उत्पन्न कर रहे थे।

सभी राज्यों के गृहमंत्री, उप-राज्यपाल और प्रशासक हुए शमिल
अमित शाह ने भी कहा कि यह चिंतन शिविर साइबर अपराधों, नशीले पदार्थों, सीमा पार आतंकवाद, देशद्रोह और अन्य से निपटने के लिए एक संयुक्त योजना बनाने में मदद करेगा। दरअसल गृहमंत्रियों के इस सम्मेलन में सभी राज्यों के गृहमंत्री, संघ शासित प्रदेशों के उप-राज्यपाल और प्रशासक शमिल हुए हैं।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...