11.6 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यआगरा में रसगुल्ले के लिए मर्डर: शादी में चाकू से लेकर कुर्सियां...

आगरा में रसगुल्ले के लिए मर्डर: शादी में चाकू से लेकर कुर्सियां तक चलीं, 12 जख्मी

Published on

आगरा

आगरा में एक रसगुल्ले के कारण हुए झगड़े में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। चाकू लगने से बारात में आए 20 साल के लड़के की मौत हो गई। 12 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद बारात बिना शादी के ही लौट गई। घटना बुधवार की है। खंदौली के रहने वाले व्यापारी वकार के दो बेटों जावेद और राशिद की शादी एत्मादपुर में रहने वाले उस्मान की बेटियों जैनब और साजिया से हो रही थी। बारातियों को खाना खिलाया जा रहा था। एक बाराती ने एक रसगुल्ला मिलने पर एक और मांगा। काउंटर पर खड़े युवक ने कहा- सबको एक-एक ही मिलेगा। इसी बात पर विवाद हो गया।

बहस से शुरू हुआ मामला खूनी झड़प में बदल गया। बाराती-घराती आमने-सामने हो गए। कुर्सी, चाकू, प्लेट्स, चम्मच, छुरी, कांटा जिसके हाथ जो लगा वह चलने लगा। इस झड़प में चाकू लगने से 20 साल के सनी की मौत हो गई।

आधी बारात खाना खाकर वापस जा चुकी थी
मृतक सनी के चाचा इमरान ने बताया कि समय से हम बारात लेकर विनायक भवन पहुंच गए थे। बारात पहुंचते ही खाना शुरू करा दिया गया। एक से डेढ़ घंटे में आधी बारात खाना खाकर वापस जा चुकी थी। चूंकि लोकल का मामला था तो सभी घर जाना चाहते थे। निकाह के लिए कुछ खास रिश्तेदार और दूल्हे के दोस्त ही रुके थे।

सनी के परिवार ने केस दर्ज कराया, दुल्हनों का परिवार फरार
मृतक सनी के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है। मृतक सनी के चाचा काले ने आरोप लगाया कि उपद्रवियों ने महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की है। साथ ही उनके गहने लूट ले गए हैं। मामला दर्ज होने के बाद दुल्हन का पूरा परिवार फरार हो गया है।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...