11.6 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यकोर्ट में खारिज TRS की 250 करोड़ वाली थिअरी, घूस देने के...

कोर्ट में खारिज TRS की 250 करोड़ वाली थिअरी, घूस देने के आरोपी रिहा, कहा-सबूत पेश करो

Published on

नई दिल्ली

तेलंगाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन लोटस’ के आरोप में जिन तीन लोगों को हिरासत में लिया था, उन्हें अदालत के आदेश पर छोड़ दिया गया है। इन लोगों को यह कहते हुए हिरासत में लिया गया था कि इनकी ओर से 4 विधायकों को 50-50 करोड़ रुपये की घूस ऑफर की गई थी ताकि वे दल-बदल कर लें। हालांकि इस मामले में पुलिस को अदालत से झटका लगा है। यही नहीं केसीआर की पार्टी टीआरएस के दावे भी फुस्स साबित हुए हैं। अदालत ने साफ कहा कि इस मामले में सबूतों का अभाव है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर सकती है।

तीन आरोपियों को बुधवार रात को हैदराबाद से अरेस्ट किया गया था। इन लोगों को एक फार्महाउस से पकड़ा गया था, जो टीआरएस के विधायक पायलट रोहित रेड्डी का है। पुलिस का दावा था कि उनकी ओर से ही सूचना दी गई थी कि तीन लोग आए हैं और वे टीआरएस के 4 विधायकों को रिश्वत देना चाहते हैं ताकि वे भाजपा जॉइन कर लें। रेड्डी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया था और उनका आरोप था कि टेबल पर 250 करोड़ रुपये रखे गए थे। इसके तहत एक प्रमुख नेता को 100 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया था और अन्य लोगों को 50-50 करोड़ की रिश्वत की पेशकश की गई थी।

टीआरएस विधायक का आरोप- ईडी का डर भी दिखाया गया था
रोहित रेड्डी का कहना था कि रिश्वत ऑफर करने वाले लोगों ने पार्टी न बदलने पर आपराधिक मामलों में फंसाने और ईडी की रेड का डर भी दिखाया था। इन आरोपों पर भाजपा ने जवाब देते हुए कहा था कि टीआरएस ने यह ड्रामा किया है, जिसकी रचना तेलंगाना के चीफ मिनिस्टर केसीआर ने की है। यही नहीं भाजपा के राज्य महासचिव गुज्जुला प्रेमेंद्र रेड्डी ने हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर कहा था कि इस मामले को सीबीआई को सौंपा जाए, जो मामले की जांच करे। उनका कहना था कि टीआरएस ने भाजपा को बदनाम करने के लिए यह साजिश रची है।

भाजपा बोली- हम 4 विधायकों को तोड़कर क्या पाएंगे
तेलंगाना के पुलिस चीफ स्टीफन रवींद्र ने भी बाद में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि विधायकों का कहना था कि उन्हें पार्टी बदलने के लिए रिश्वत ऑफर की गई थी। टीआरएस विधायकों का कहना था कि उन्हें इस रकम के साथ ही बड़े पैमाने पर ठेके और पदों का भी ऑफर दिया गया था। हालांकि इन आरोपों को भाजपा ने साफतौर पर खारिज करते हुए कहा था कि हम 4 विधायकों को तोड़कर क्या करेंगे। भाजपा ने साफ कहा था कि 50 से कम विधायक तोड़ने पर हम कुछ हासिल नहीं कर सकेंगे।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...