11.6 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यपटरी पर लाल झंडी लगाकर सो गया था गेटमैन, ड्राइवर की सूझबूझ...

पटरी पर लाल झंडी लगाकर सो गया था गेटमैन, ड्राइवर की सूझबूझ से टला रेल हादसा

Published on

महोबा,

महोबा जिले में ड्राइवर की सूझबूझ से एक यात्री ट्रेन बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई. क्योंकि रेलवे क्रॉसिंग का गेटमैन पटरियों के बीच में लाल झंडा लगाकर ड्यूटी के दौरान सो गया था. दूर से ही लोको पायलट की नजर लाल झंडे पर पड़ गई और उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोककर बड़े हादसे को टाल दिया.इतना ही नहीं, ट्रेन के इंजन ड्राइवर और स्टाफ ने क्रॉसिंग के पास सो रहे गेटमैन को जगाकर पटरी के दोनों ओर गेट बंद करवाए, तब ट्रेन झांसी के लिए रवाना हो सकी. यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया है. इस लापरवाही के लिए गेटमैन को निलंबित कर दिया गया है.

गुरुवार दोपहर 2:00 बजे का यह मामला है. प्रयागराज से झांसी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन जब कुलपहाड़ स्टेशन के लाड़पुर स्थित गेट नंबर 418 के पास पहुंची तो वहां तैनात गेटमैन धरमवीर सो रहा था जबकि ट्रेन के गुजरने का समय हो चुका था. लेकिन बावजूद उसे इसकी कोई चिंता नहीं थी. ट्रेन के लोको पायलट ने जब लाल झंडी और गेट खुला देखा तो दूर से ही तत्काल कई बार हॉर्न बजाए, मगर गेट बंद न देख उसने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को वहीं रोक दिया.

इसके बाद ट्रेन से उतरे स्टाफ ने मौके पर जाकर देखा तो ड्यूटी में तैनात गेटमैन धरमवीर सो रहा था. लापरवाह गेटमैन की सूचना कंट्रोल मैसेज के अधिकारियों को भेजी गई. इसके बाद रेलवे के आला अधिकारी तत्काल हरकत में आ गए. पूरे मामले को लेकर उत्तर मध्य रेलवे के सहायक मंडल अभियंता ने मौके का निरीक्षण भी किया. इस मामले को लेकर उत्तर मध्य रेलवे के सहायक मंडल इंजीनियर देवेंद्र कुमार ने बताया कि गेटमैन को निलंबित कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है.

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...