भोपाल
गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को नगर निगम ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुये करीब 3 करोड़ की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया । यह कार्यवाही रूची रेस्टोरेंट के सामने मछली मर्केट सेक्टर आईएच एवं एफएच सेक्टर पॉपुलर रिच बे्रड के अतिक्रमण एवं क्षेत्र के अन्य स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई । नगर निगम के साथ अतिक्रमण हटाने में कैलाश मानेकर महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र , एसीपी चन्द्रशेखर पांडे,टीआई अशोका गार्डन,आलोक श्रीवास्तव तथा ऐसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह,उपाध्यक्ष मदनलाल गुर्जर,सचिव विजय गौड़ एवं अन्य उद्योगपति मौजूद थे ।
