10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
HomePM मोदी और राहुल गांधी में क्या है फर्क, कंगना ने एक...

PM मोदी और राहुल गांधी में क्या है फर्क, कंगना ने एक लाइन में कह दी पूरी बात

Published on

नई दिल्ली

बॉलीवुड का मंच हो या कोई और अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बेबाक बोल के लिए जानी जाती हैं। वह किसी भी सवाल का जवाब अपने ही अंदाज में देती हैं। कंगना रनौत से जब यह पूछा गया कि वह राहुल गांधी को लेकर क्या सोचती हैं और पीएम मोदी के साथ किस प्रकार मुकाबला देखती हैं। इसके जवाब में कंगना रनौत ने कहा कि पीएम मोदी जैसे इतिहास में महापुरुष एक दो बार ही आते हैं। जहां तक राहुल गांधी की बात है तो वह अपने लेवल पर ट्राई कर रहे हैं। कंगना रनौत ने कहा कि यह दुख की बात है कि उनके सामने विरोध में पीएम मोदी हैं।

एक निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में शामिल कंगना रनौत ने कहा कि पीएम मोदी के लिए दुख की बात है कि उनके सामने राहुल गांधी हैं। वहीं राहुल के लिए भी दुख की बात है कि उनके सामने नरेंद्र मोदी हैं। सौभाग्य की बात है कि टक्कर का विरोधी मिले। कोई भी असफलता के बाद सफलता की ओर देखता है लेकिन पीएम मोदी के सामने कोई नहीं है। पीएम मोदी बिना किसी विरोधी के खुद को आगे के लिए तैयार करते हैं।

कंगना रनौत से आम आदमी पार्टी और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल से जुड़ा सवाल पूछा गया कि गुजरात में पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ रही है और हिमाचल में भी तैयारी है। क्या संभावना है। कंगना रनौत ने कहा कि हिमाचली उनके झांसे में नहीं आने वाले वह अपनी बिजली खुद बनाते हैं। अधिकांश घरों में सोलर प्लांट है। हिमाचली औरते हैं सब्जी उगाती हैं, आत्मनिर्भर हैं उनको मुफ्त का कुछ नहीं चाहिए।

मुफ्त की बिजली आगे खुद को बेच देंगे ऐसा नहीं होगा। कंगना रनौत ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार में मजबूत नेता रहे हैं। हिमाचल के लोगों के साथ कनेक्शन मजबूत होना चाहिए। कंगना रनौत से यह पूछा गया कि आपने कहा कि विरोधी मजबूत होना चाहिए आप बॉलीवुड में किसे अपना विरोधी मानती हैं। इसके जवाब में कंगना ने कहा कि मी Vs बॉलीवुड।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...