भोपाल
सोमवार को कार्यपालक निदेशक बीएचईएल विनय निगम ने 06 नवंबर तक चलने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के शुरुआत में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बीएचईएल के सतर्कता प्रमुख पंकज पराड़कर ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने मुख्य सतर्कता आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
इस वर्ष की सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम भ्रष्टाचार मुक्त भारत विकसित भारत पर प्रकाश डालते हुए कार्यपालक निदेशक विनय निगम ने कहा कि भ्रष्टाचार का जड़ से उन्मूलन ही देश के विकास का मार्ग है तथा हम सभी को पूरी सत्यनिष्ठा से देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।
तत्पश्चात कार्यपालक निदेशक द्वारा सभी महाप्रबंधक , वरिष्ठ अधिकारी, सभी विभागों एवं कार्यालयों में भी विभागाध्यक्षों द्वारा सभी कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलवाई गई। इस उपलक्ष्य में प्रशासनिक भवन प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
