8.3 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराष्ट्रीयपॉल्यूशन से दिल्ली फिर संकट में, पर्यावरण मंत्री ने 'वर्क फ्रॉम होम'...

पॉल्यूशन से दिल्ली फिर संकट में, पर्यावरण मंत्री ने ‘वर्क फ्रॉम होम’ की अपील की

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का संकट गहराता जा रहा है. इसी बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने लोगों से वर्क फ्रॉम होम करने की अपील की है. इतना ही नहीं उन्होंने लोगों से अपील कि जो लोग दफ्तर जा रहे हैं, वे कार या बाइक शेयर करें. इससे कम गाड़ियां सड़क पर निकलेगी.

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में पिछले 2 दिनों से प्रदूषण का स्तर अलग अलग इलाकों में बढ़ा हुआ है. दिल्ली ही नहीं बल्कि उत्तरप्रदेश, हरियाणा के कई इलाकों में AQI का लेवल बढ़ा हुआ था. उन्होंने कहा कि 1 नवंबर को फरीदाबाद में 403, मानेसर में 393, गुरुग्राम 390, बहादुर गढ़ में 400, सोनीपत 350, कैथल में 350, ग्रेटर नॉएडा में 402, नॉएडा में 398, गाजियाबाद में 381 था.

बीजेपी ने CAQM का आदेश नहीं माना- गोपाल राय
गोपाल राय ने बताया कि कल दिल्ली में एंटी डस्ट अभियान के तहत निरिक्षण किया गया था. इस दौरान पाया गया कि L &T की साइट पर चोरी छुपे काम चल रहा था. मिट्टी खुले में पड़ी थी. एंटी स्मॉग गन नहीं लगी थी. बाद में पता चला कि वो BJP का कार्यालय बना रहा है. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP ने CAQM का ऑर्डर नहीं माना. BJP पटाखों का प्रदूषण बढ़ाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाती हैं. रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ रोकने की साज़िश की.

उन्होंने कहा, लोगों से अपील है कि कहीं भी निर्माण कार्य होता देखें तो फोटो खींचकर ग्रीन एप पर भेजें. कल BJP दफ्तर में निर्माण कार्य चल रहा था, हों सकता है BJP वाले कहीं और भी ऐसा निर्माण कार्य चलवा रहें हैं. उन्होंने अपील की कि कोयला या लकड़ी का उपयोग न करें. बायोमास बर्निंग से प्रदूषण फैलता है. सोसायटी और RWA सुरक्षा गार्ड को इलेक्ट्रिक हीटर दें ताकि वो ठंड से बचने के लिए खुले में आग न जलाएं.

दिल्ली-एनसीआर में आबोहवा का हाल बेहाल
दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों की आबोहवा का हाल बेहाल है. SAFAR India air quality service के मुताबिक, बुधवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 373 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है. एनसीआर की बात की जाए तो नोएडा का हाल दिल्ली से भी बद्तर बना हुआ है. SAFAR के मुताबिक, नोएडा में बुधवार को AQI 428 दर्ज किया गया, जो गंभार श्रेणी में आता है. इसके अलावा गुरुग्राम में AQI 364 दर्ज हुआ और CPCB के मुताबिक, गाजियाबाद का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 342 दर्ज किया गया.

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

पश्चिम एशिया संकट का असर: परियोजनाओं की समय-सीमा प्रभावित, वित्त मंत्रालय ने ‘फोर्स मेज्योर’ के तहत दी राहत

नई दिल्ली/भोपाल। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला...

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...