12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यउम्र 105 साल... देश के पहले वोटर ने हिमाचल के किन्नौर में...

उम्र 105 साल… देश के पहले वोटर ने हिमाचल के किन्नौर में किया मतदान,EC ने बिछाया रेड कारपेट

Published on

शिमला

हिमाचल प्रदेश में 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए पोस्टल बैलेट से वोटिंग की प्रक्रिया जारी है। बुधवार को देश के पहले मतदाता 105 साल के श्याम सरन नेगी ने किन्नौर विधानसभा क्षेत्र में अपना वोट डाला। इस दौरान रेड कारपेट बिछाकर उनका स्वागत किया गया। नेगी ने साल 1951 में हुए चुनाव में सबसे पहले मतदान किया था। वह कन्नौर जिले के कल्पा के रहने वाले हैं।

श्याम सरन नेगी के मतदान के लिए चुनाव आयोग ने विशेष तैयारी की थी। चुनाव आयोग की टीम नेगी के घर रेड कारपेट लेकर पहुंची थी जिस पर सहारे के साथ चलते हुए नेगी ने मतदान किया। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, नेगी ने 1951-52 के आम चुनावों में भी भाग लिया था, जो देश का पहला आम चुनाव था। नेगी ने 34वीं बार मतदान किया।

एक बार भी नहीं गंवाया वोटिंग का अधिकार
नेगी ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद राजधानी शिमला से करीब 275 किलोमीटर दूर कल्पा में कहा, ‘1947 में भारत को आजादी मिलने के बाद से मैंने कभी भी अपना वोट डालने का मौका नहीं गंवाया और मुझे इस बार भी मतदान करने में खुशी हो रही है।’ पिछले साल भी उन्होंने मंडी संसदीय उपचुनाव के लिए वोट डाला था।

चुनाव अधिकारियों ने कहा कि पहले नेगी वोट डालने के लिए नजदीकी मतदान केंद्र जाते थे। इस बार, चुनाव आयोग ने 80 की उम्र से ऊपर के लोगों के लिए उनके निवास स्थान पर एक बैलेट पेपर पर वोट डालने के लिए एक विशेष प्रावधान किया है।

पहले 12 नवंबर को करने वाले थे वोटिंग
पहले, नेगी मतदान के दिन (12 नवंबर) वोटिंग करने जा रहे थे। चुनाव अधिकारी ने बताया, ‘बाद में उन्होंने घर में वोट डालने का फैसला किया। उन्होंने वोट देने के बाद अपनी स्याही वाली झुर्रीदार उंगली को लहराया और पिछले अवसरों की तरह, मतदाताओं से अपने प्रतिनिधियों को सत्ता में लाने के लिए लोकतांत्रिक अभ्यास में सक्रिय रूप से भाग लेने का अनुरोध किया।’

चुनाव अधिकारी ने कहा, ‘ लोकतंत्र में दृढ़ विश्वास रखने वाले, कभी भी किसी भी चुनाव में अपना वोट डालने में विफल नहीं रहते हैं चाहे वह लोकसभा, विधानसभा या पंचायत हो।’ 1951 में सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षक नेगी, चुनाव ड्यूटी पर थे और उन्होंने चीनी निर्वाचन क्षेत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जिसे बाद में किन्नौर नाम दिया गया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पोस्टल बैलट के जरिए अब तक 5,093 लोग मतदान कर चुके हैं। 1 नवंबर को पोस्टल बैलट पर वोटिंग शुरू हुई थी जो 11 नवंबर से पहले समाप्त हो जाएगी।

Latest articles

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...