4.7 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में प्राइमरी तक के स्कूल बंद, केजरीवाल बोले- प्रदूषण सिर्फ दिल्ली...

दिल्ली में प्राइमरी तक के स्कूल बंद, केजरीवाल बोले- प्रदूषण सिर्फ दिल्ली में नहीं, यह पूरे उत्तर भारत की समस्या

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की आंधी चल रही है। लेकिन राज्य के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण केवल दिल्ली में नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत की समस्या है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण केवल पंजाब और दिल्ली में नहीं है। इसपर विपक्षी दल राजनीति कर रहे हैं। इसके साथ ही केजरीवाल ने प्रदूषण के कारण दिल्ली में प्राइमरी तक के सभी स्कूल बंद करने का ऐलान किया है।

आप प्रदूषण की जिम्मेदार नहीं- केजरीवाल
केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रदूषण पूरे उत्तर भारत की समस्या है। हरियाणा, राजस्थान और यूपी के शहरों में हवा बेहद खराब कैटिगरी में है। ये समस्या पूरे उत्तर भारत की है। जाहिर तौर पर आम आदमी पार्टी इसकी जिम्मेदार नहीं है। केजरीवाल, दिल्ली और पंजाब इसकी जिम्मेदार नहीं है। एक राज्य से दूसरे राज्य में हवा जाती है। केंद्र सरकार के आगे आकर कदम उठाने होंगे।

दिल्ली में स्कूल बंद करने का ऐलान
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण को देखते हुए राज्य के प्राइमरी स्तर के सभी स्कूल को अगले आदेश तक बंद करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में आउटडोर एक्टिविटी को भी बंद करने को कहा गया है।

प्रदूषण के मुद्दे पर राजनीति न हो
केजरीवाल ने कहा, ‘पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। ये समय उंगली उठाने का नहीं है। एक दूसरे को गाली देने का नहीं है। संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। इससे समाधान नहीं निकलता है। जनता को समाधान चाहिए। पंजाब में पराली जल रही है। हम मानते हैं। इसके लिए किसान जिम्मेदार नहीं है। उन्हें समाधान चाहिए। जिस दिन समाधान मिल जाएगा, तो किसान पराली नहीं जलाएगा।’ उन्होंने कहा कि उसके खुद के घर में धुआं जाता है। यदि पंजाब में पराली जल रही है, तो हमारी सरकार जिम्मेदार है। हमारी सरकार को पंजाब में 6 महीने हुए हैं। ये छोटा समय है। वहां बहुत सारे माफिया काम कर रहे थे। उस पर कंट्रोल किया है। पहले साल में कुछ महीने में कम समय मिला। काफी सफलता नहीं मिला। अगले साल तक पराली जलने की घटनाएं कम होगी। किसानों के साथ मिलकर कदम उठाएंगे। हम आरोप प्रत्यारोप नहीं करेंगे।

पंजाब, दिल्ली के कारण नहीं बढ़ा प्रदूषण
केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण केवल दिल्ली या पंजाब की समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार से लेकर राजस्थान तक प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब है। ऐसे में ये कहना कि केवल पंजाब और दिल्ली के कारण ऐसा हो रहा है, ये सही नहीं होगा। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में पराली की समस्या से निपटने के लिए आप सरकार को थोड़ा वक्त चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इससे निपटने के लिए दिल्ली और पंजाब की सरकार मिलकर काम करेगी।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...