4.7 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराष्ट्रीयदोस्त बना हैवान...दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में लड़की से...

दोस्त बना हैवान…दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में लड़की से रेप

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली सरकार के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी अस्पताल में चपरासी है. जिसके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गौरतलब है कि 3 नवंबर को थाना जीटीबी एन्क्लेव में यूपी के लोनी की रहने वाली एक नाबालिग(16 साल) ने शिकायत दर्ज कराई. उसने बताया कि अस्पताल के कमरा संख्या-117 में उसके साथ दुष्कर्म किया गया.

फोन कर मिलने गई थी किशोरी
पीड़िता ने अपने बयान में बताया, “25 वर्षीय लोनी निवासी उसके पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है. दोनों एक-दूसरे को जानते हैं और दोस्त हैं. पीड़िता ने खुद उसे फोन किया था, जिसके बाद उससे मिलने पहुंची थी. इसी दौरान लड़का उसे कमरे में ले गया और रेप किया”.

अस्पताल में चपरासी है आरोपी
पुलिस ने किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है. रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. उधर, अस्पताल प्रशासन ने बताया कि दुष्कर्म करने वाला अस्पताल का चपरासी है. अस्पताल प्रशासन भी मामले की जांच कर रहा है.

एयर होस्टेस से भी हो चुका है रेप
इससे पहले सितंबर में पुलिस ने एक स्थानीय नेता को एयर होस्टेस से रेप के मामले में गिरफ्तार किया था. उस पर आरोप था कि किराए पर मकान दिलाने के बहाने एयर होस्टेस के घर आकर रेप किया. आरोपी इस दौरान नशे में था. पीड़िता मौका देखकर घर से बाहर निकलने में सफल रही. इसके बाद उसने बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और पुलिस को बुला लिया. पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता एक एयर लाइन्स कंपनी में एयर होस्टेस है. पीड़िता उत्तर प्रदेश के संभल की रहने वाली है. उसने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह अपने लिए किराए का मकान तलाश रही थी. घर ढूंढने के दौरान ही करीब डेढ़ माह पहले उसकी मुलाकात स्थानीय नेता से हुई थी.

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

पश्चिम एशिया संकट का असर: परियोजनाओं की समय-सीमा प्रभावित, वित्त मंत्रालय ने ‘फोर्स मेज्योर’ के तहत दी राहत

नई दिल्ली/भोपाल। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला...

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...