9.5 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयMCD चुनाव का ऐलान: दिल्ली की 'छोटी सरकार' चुनने के लिए 4...

MCD चुनाव का ऐलान: दिल्ली की ‘छोटी सरकार’ चुनने के लिए 4 दिसंबर को पड़ेंगे वोट, 7 को नतीजे

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में एमसीडी चुनाव का ऐलान हो गया है। चुनाव का नोटिफिकेशन 7 नंवबर को आएगा। 4 दिसंबर को मतदान होगा और 7 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। दिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव ने बताया कि दिल्ली के 250 वार्ड चुनाव के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया यहां 70 विधानसभा हैं, 68 विधानसभा में 250 वार्ड हैं। 2011 की जनसंख्या के हिसाब से 42 सीट को SC के लिए रिजर्व किया है। कुल SC सीटों में से 21 सीटें SC महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। कुल सीटों में से 104 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व हैं।

चुनाव आयुक्त ने बताया कि 55000 से ज्यादा ईवीएम का इंतजाम हो गया है। पिछली बार की तरह इस बार भी नोटा का इस्तेमाल होगा। बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों का फोटो भी होगा। चुनाव संपन्न कारने के लिए कई विभाग से स्टॉफ लिया है, एक लाख से अधिक स्टाफ होगा। इसमें 68 रिटर्निंग ऑफिसर, 250 ARO होंगे। साथ ही मतदान केंद्रों की वीडियो ग्राफी भी होगी।

दिल्ली चुनाव आयोग ने बताया कि दिल्ली में 7 नवंबर से नामांकन शुरू हो जाएंगे। 14 नवंबर नामांकन की आखिरी तारीख होगी। नामांकन पत्र की 16 नवंबर तक स्क्रूटनी होगी। नामांकन पत्र वापसी की आखिरी तारीख 19 नवंबर होगी। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं, लेकिन 2 सीटों पर चुनाव नहीं होंगे। ऐसे में 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे, इनमें 250 वार्ड हैं। यहां इलेक्शन करवाए जाएंगे। पिछली बार की तरह ईवीएम का यूज किया जाएगा। चुनाव में एक लाख से ज्यादा कर्मचारियों की तैनाती होगी। इनमें पुलिस भी शामिल होगी।

SC महिलाओं के लिए 21 सीट रिजर्व
चुनाव आयुक्त ने बताया कि एससी महिलाओं के लिए 21 सीट आरक्षित हैं। निगम चुनाव के लिए एक ऐप बनाया गया है। लोग ऐप पर अपना नाम देख सकते हैं और शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।

दिल्ली में परिसीमन जरूरी था
दिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव ने बताया कि दिल्ली में परिसीमन प्रक्रिया जरूरी थी, ये लंबी प्रक्रिया है। हमने समय सीमा में परिसीमन प्रक्रिया को पूरा किया। मतदान केंद्रों की फिर से रूपरेखा तैयार की गई। दिल्ली नगर निगम के तहत 68 निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनमें 250 वार्ड निर्धारित किए गए हैं

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...