13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलइधर बरस रहे थे रन और उधर पैसे, कोहली ने अब तक...

इधर बरस रहे थे रन और उधर पैसे, कोहली ने अब तक कमा डाले इतने अरब

Published on

नई दिल्ली,

क्रिकेट के मैदान पर जहां टीम इंडिया के पूर्व कप्तान Virat Kohli अपने बल्ले से रनों की बौछार करते हैं तो वहीं कमाई के मामले में भी वे आगे हैं. विराट कोहली शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं. क्रिकेट के साथ-साथ वे कई कंपनियों में ब्रांड एंबेसडर है. कई कंपनियों में उनका इन्वेस्टमेंट हैं और सोशल मीडिया के जरिए भी उनकी अच्छी खासी कमाई होती है. आइए जानते हैं विराट कोहली कितनी संपत्ति  के मालिक हैं…

127 मिलियन डॉलर की संपत्ति
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और धुरंधर बल्लेबाज Virat Kohli का नाम दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शुमार किया जाता है. mpl.live के मुताबिक, कोहली की कुल नेटवर्थ करीब 127 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1046 करोड़ रुपये है. विराट की सालाना औसत कमाई करीब 15 करोड़ रुपये है. जबकि महीनेभर में वे करीब 1,25,00,000 रुपये कमाते हैं. हफ्तेभर में कोहली की कमाई 28,84,615 रुपये और एक दिन में करीब 5,76,923 रुपये होती है.

BCCI से मिलते हैं करोड़ों
Virat Kohli को दुनिया के सबसे शानदार बल्लेबाजों में गिना जाता है और भारतीय क्रिकेट टीमका कप्तान रहते हुए भी उन्होंने कई कीर्तिमान अपने नाम कर दुनिया भर में पहचान बनाई है. एक तो विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के ग्रेड A के कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हैं. इससे इन्हें करोड़ों की कमाई होती है जबकि हर साल आईपीएल के जरिए भी वे मोटी कमाई करते हैं. BCCI के A+ कॉन्ट्रैक्ट के जरिए उन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं. हालांकि, मैच फीस की अगर बात करें तो गेम के फॉर्मेट के हिसाब से उन्हें मैच फीस दी जाती है.

यहां से भी होती है मोटी कमाई
सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और मशहूर कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर भी पूर्व भारीतय क्रिकेट कप्तान की अच्छी खासी कमाई हो जाती है. यही नहीं इस दिग्गज भारतीय क्रिकेटर ने कई कंपनियों इन्वेस्टमेंट भी किया हुआ है, जहां से उन्हें शानदार रिटर्न मिलता रहता है. साथ ही उनकी कमाई में एक बड़ा हिस्सा एंडोर्समेंट से भी आता है.

विज्ञापन, निवेश और रेस्तरां
विराट मान्यवर, एमपीएल, पेप्सी, फिलिप्स, फास्टट्रैक, बूस्ट, ऑडी, एमआरएफ, हीरो, वॉल्वोलिन, Puma जैसे ब्रांड के विज्ञापनों से मोटा पैसा कमाते हैं. वहीं इन्वेस्टमेंट की बात करें तो कोहली ने Blue Tribe, Chisel Fitness, Nueva, Galactus Funware Technology Pvt. Ltd, Sport Convo और Digit जैसी कंपनियों के शेयरों में निवेश किया हुआ है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में दिवंगत सिंगर किशोर कुमार का बंगला किराए पर लिया था. जिसमें उन्होंने एक शानदार रेस्टोरेंट खोला है. कोहली के इस रेस्टोरेंट का नाम ‘वन8 कम्यून’ है.

Insta रिच लिस्ट में शामिल विराट
विराट कोहली की सोशल मीडिया से होने वाली कमाई की बात करें तो 220 मिलियन फॉलोअर्स के साथ वे इंस्टाग्राम (Instagram) पर सबसे फेमस सेलेब्रिटी की लिस्ट में शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट इंस्टा की सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले स्पोर्ट्स सेलेब्रिटी की लिस्ट में Lionel Messi और Cristiano Ronaldo के बाद तीसरे नंबर पर आते हैं. Hooper HQ 2022 इंस्टाग्राम रिच लिस्ट पर गौर करें तो टॉप-20 में भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बाद विराट कोहली ही अकेले एशियन हैं. इसके मुताबिक, कोहली अपनी एक इंस्टग्राम पोस्ट के लिए करीब 8.9 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.

एक से एक लग्जरी कारों के मालिक
क्रिकेट के अलावा विराट कोहली को कारों का भी शौक है. कोहली के कार कलेक्शन में एक से एक शानदार और लग्जरी कारें मौजूद हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली के पास करीब 6 लग्जरी कार हैं. कलेक्शन के बारे बात करें तो कोहली के पास Audi Q7 (70 से 80 लाख रुपये), Audi RS5 (करीब 1.1 करोड़ रुपये), Audi R8 LMX (करीब 2.97 करोड़ रुपये), Audi A8L W12 Quattro (करीब 1.98 करोड़ रुपये), Land Rover Vogue (करीब 2.26 करोड़ रुपये) हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है उनके पास Bentley Flying Spur (करीब 1.70- 3.41 करोड़ रुपये) और Bentley Continental GT (करीब 3.29-4.04 करोड़ रुपये) भी है. हालांकि, ये कारें उनके भाई के नाम रजिस्टर्ड हैं.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...