8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयअसुरक्षित सेक्स के चलते दिल्ली में फैला मंकीपॉक्स! स्टडी में चौंकाने वाले...

असुरक्षित सेक्स के चलते दिल्ली में फैला मंकीपॉक्स! स्टडी में चौंकाने वाले खुलासे

Published on

नई दिल्ली

कोरोना के खतरे के बीच मंकीपॉक्स के मामलों ने चिंता बढ़ा दी थी। भारत में भी मंकीपॉक्स के कुछ मामले सामने आए थे और उसको लेकर एक स्टडी रिपोर्ट सामने आई है। दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में भर्ती पहले पांच मंकीपॉक्स रोगियों पर की गई एक स्टडी में सेक्स कनेक्शन सामने आया है। इस वायरस के फैलने के पीछे सेक्सुअल एक्टिविटी को जिम्मेदार माना गया है। साथ ही इस रिपोर्ट में कहा गया है कि STI क्लीनिक में हेल्थ वर्कर्स को इस संबंध में जागरूक किया जाना चाहिए।

दिल्ली में जो मरीज मंकीपॉक्स के भर्ती हुए थे लेकिन उनकी ट्रैवल हिस्ट्री ऐसी नहीं थी कि वो विदेश गए हों। हाल ही में प्रकाशित हुई एक स्टडी में कहा गया है कि मंकीपॉक्स के भर्ती मरीजों के कमर, निचले अंगों पर घाव सबसे अधिक देखे गए थे। इससे यह भी पता चलता है कि वायरस का संक्रमण असुरक्षित सेक्स की वजह से हुआ।

मंकीपॉक्स के मरीजों को दिल्ली के एलएनजेपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इस दौरनान अस्पताल में मंकीपॉक्स के भर्ती मरीजों में 14 दिनों के बीच बुखार, शरीर में दर्द की शिकायत की गई। पांच मामलों में से तीन पुरुष और दो महिलाएं भर्ती थीं। उनमें से सभी के प्राइवेट पार्ट पर घाव थे, साथ ही मांसपेशियों में दर्द की शिकायत की गई।

स्टडी में सभी मरीजों के यूरिन और घाव के नमूनों में मंकीपॉक्स के डीएनए का पता चला। स्टडी में इस बात का जिक्र है कि मामले हल्के थे और सभी मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए। जल्द रोगियों की पहचान हो सकी और समय पर इलाज की वजह से स्थिति इन मरीजों की काफी गंभीर नहीं हुई।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...