2.4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलसाउथ अफ्रीका के हारते ही भारत को मिला सेमीफाइनल का टिकट, पाकिस्तान...

साउथ अफ्रीका के हारते ही भारत को मिला सेमीफाइनल का टिकट, पाकिस्तान की खुली किस्मत

Published on

नई दिल्ली

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में क्या कुछ नहीं देखने को मिला है। जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को हराया तो आयरलैंड ने इंग्लैंड को। अब बेहद अहम मुकाबले में नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को 13 रन से हराते हुए टूर्नामेंट से आउट कर दिया, जबकि उसके हारते ही भारत को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया। दूसरी ओर, पाकिस्तान की भी बल्ले-बल्ले हो गई है। उसके लिए भी सेमीफाइनल के रास्ते खुल गए हैं, जबकि बांग्लादेश के पास भी मौका है।

इसकी शायद ही किसी को उम्मीद रही होगी कि टेबल पर टॉपर रही साउथ अफ्रीका पहले पाकिस्तान से हार जएगी और उसके बाद उसे नीदरलैंड्स जैसी छोटी टीम हराकर उलटफेर कर देगी। टेम्बा बाउमा की टीम को आखिरी ओवर में 26 रनों की जरूरत थी, जबकि उसके बल्लेबाज 12 रन ही बना सके। उसे 13 रनों की हार मिली और इसके साथ ही पाकिस्तान और बांग्लादेश की किस्मत का ताला भी खुल गया।

इसलिए भारत ने कर लिया सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाइ
भारतीय टीम के पास 6 पॉइंट्स हैं, जबकि साउथ अफ्रीका के पास 5 पॉइंट्स हैं। दूसरी ओर, बांग्लादेश और पाकिस्तान के पास 4-4 पॉइंट्स हैं। यानी अब कोई एक ही टीम 6 पॉइंट्स तक पहुंचेगी। इस तरह भारतीय टीम का आखिरी मैच रिजल्ट के लिहाज से सिर्फ इसलिए मायने रखता है कि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम टेबल टॉपर बनना चाहेगी। सेमीफाइनल के लिए यह मैच बहुत अधिक महत्व नहीं रखता है।

पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों के पास है सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच शुरू हो चुका है। इस मैच की विनर टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा। भारत और जिम्बाब्वे से हारकर आलोचकों के निशाने पर रही पाकिस्तानी टीम को इससे बड़ा तोहफा नहीं मिल सकता है। दूसरी ओर, शाकिल अल हसन की टीम भी सेमीफाइनल के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देगी। उसके पास भी नॉकआउट में पहुंचने का उतना ही मौका है, जितना बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम के पास है।

बारिश हुई तो पाकिस्तान को मिल जाएगा सेमीफाइनल का टिकट
मैच में अगर बारिश होती है और यह पूरा नहीं हो पाता है तो पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा। दरअसल, ऐसा होने पर दोनों टीमों में एक-एक पॉइंट्स बंटेंगे और साउथ अफ्रीका के साथ तीनों के 5-5 पॉइंट्स हो जाएंगे। पाकिस्तान का रनरेट सबसे बेहतर +1.117 है। ऐसे में उसे सेमीफाइनल में जगह मिल जाएगी।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...