9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedये है देश की सबसे अच्छी कंपनी, दुनिया की Top-20 फर्मों में...

ये है देश की सबसे अच्छी कंपनी, दुनिया की Top-20 फर्मों में मिली जगह

Published on

नई दिल्ली,

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है. दरअसल, RIL को देश की सबसे अच्छी कंपनी माना गया है. इतना ही नहीं रिलायंस का नाम दुनिया की टॉप-20 बेस्ट कंपनियों में शामिल किया गया है. Forbes ने वर्ल्ड्स बेस्ट इंप्लॉयर्स रैंकिंग 2022 जारी की है. जिसमें यह बात सामने आई है.

देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है RIL
Forbes World’s Best Employers Rankings 2022 के मुताबिक, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का नाम दुनिया की टॉप कंपनियों में 20वें स्थान पर है. वहीं भारत में यह पहले पायदान पर आती है. यहां बता दें कि 17,53,888.92 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ-साथ रेवेन्यू और प्रॉफिट के मामले में भी रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे बड़ी कंपनी है.

दुनिया में पहले नंबर पर Samsung
द टेलेग्राफ पर छपी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, फोर्ब्स की ग्लोबल रैंकिंग में दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स (Samsung Electronics) पहले नंबर पर आती है. जबकि दूसरे नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), तीसरे पायदान पर आईबीएम (IBM), चौथे पर अल्फाबेट (Alphabet) और पांचवें नंबर पर एप्पल (Apple) को रखा गया है. बेस्ट कंपनियों की इस रैंकिंग लिस्ट में अमेरिकी कंपनियों का जलवा कायम है. लिस्ट में दूसरे से 12वें पायदान तक अमेरिका की कंपनियां आती है. जर्मन ऑटोमेकर बीएमडब्ल्यू ग्रुप (BMW) लिस्ट में 13वें नंबर पर है.

रैंकिंग लिस्ट में अमेरिकी कंपनियों का जलवा
दुनिया की टॉप कंपनियों में सबसे अधिक अमेरिका की हैं. इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि दूसरे से 12वें स्थान तर लगातार अमेरिकी कंपनियां शामिल हैं. मतलब पहले स्थान पर सैमसंग है, तो 2 से 12 तक अमेरिकी कंपनियां शामिल हैं. 13वें स्थान पर जर्मनी की ऑटोमोबिल कंपनी बीएमडब्ल्यू है. जेफ बेजोस की ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन 14वें, जबकि फ्रांस की डीकैथलॉन 15वें पायदान पर मौजूद है.

रिलायंस में काम करते हैं इतने कर्मचारी
रिपोर्ट के अनुसार, तेल से लेकर टेलिकॉम और रिटेल सेक्टर में काम कर रही रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में 2,30,000 लोग काम कर रहे हैं. फोर्ब्स की रैंकिंग लिस्ट में मुकेश अंबानी की ये कंपनी भारत में सबसे अच्छी रैंकिंग वाली कंपनी साबित हुई है. वहीं विश्व स्तर पर भी रिलायंस ने कोका-कोला, होंडा, यामाहा, सऊदी अरामको और मर्सिडीज बेंज जैसी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है. फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल टॉप-100 बेस्ट फर्मों में भारत की एकमात्र रिलायंस लिमिटेड का नाम आता है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...