4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराष्ट्रीयतिहाड़ में बंद महाठग सुकेश की एक और चिट्ठी, बोला- सत्येंद्र जैन...

तिहाड़ में बंद महाठग सुकेश की एक और चिट्ठी, बोला- सत्येंद्र जैन से जान का खतरा

Published on

नई दिल्ली

तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल को एक और पत्र लिखा है। यह उसका तीसरा पत्र है। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना को लिखे पत्र में सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन से अपनी जान का खतरा बताया है। सुकेश ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आप नेता व दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में हैं। सुकेश चंद्रशेखर इससे पहले भी आम आदमी पार्टी और मंत्री सत्येंद्र जैन पर गंभीर आरोप लगा चुका है। सुकेश चंद्रशेखर ने इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

सुकेश चंद्रशेखर ने सत्येंद्र जैन पर 10 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया है। सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि कोर्ट में पेशी के दौरान आप पार्टी के कार्यकर्ता उसपर हमला कर सकते हैं। सुकेश ने पत्र लिखा है कि उसको धमकी मिली है कि उसको इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। सुकेश ने पत्र में कहा कि उसको तिहाड़ जेल के पूर्व महानिदेशक संदीप गोयल की तरफ से भी धमकी मिल रही है।

वहीं इससे पहले भी सुकेश चंद्रशेखर के एक पत्र ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर आरोप लगाया था कि उसे 20 से अधिक लोगों से पार्टी के लिए 500 करोड़ रुपये वसूलने के लिए मजबूर किया था। सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया कि उसने आम आदमी पार्टी को 50 करोड़ रुपये से अधिक दिए और आम आदमी पार्टी ने उसे राज्यसभा भेजने का वादा किया था। AAP ने सुकेश के इन आरोपों को खारिज कर दिया था।

वहीं सुकेश चंद्रशेखर के आरोप पर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की है। सुकेश के आरोपों के बाद आम आदमी पार्टी पर पलटवार करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने केजरीवाल से सवाल पूछा कि क्या वह अपने मंत्री कैलाश गहलोत के फार्महाउस पर ठग से मिले थे। भाजपा नेता ने आप पर भ्रष्टाचार के आरोपों का पीड़ित होने का कार्ड खेलने का भी आरोप लगाया।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

पश्चिम एशिया संकट का असर: परियोजनाओं की समय-सीमा प्रभावित, वित्त मंत्रालय ने ‘फोर्स मेज्योर’ के तहत दी राहत

नई दिल्ली/भोपाल। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला...

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...