19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ में कोयले का काला कारोबार! 80 गाड़ियों में पहुंची इनकम टैक्स...

छत्तीसगढ़ में कोयले का काला कारोबार! 80 गाड़ियों में पहुंची इनकम टैक्स टीम, हर कोई रह गया हैरान

Published on

रायपुर

छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी चल रही है। सुबह कई कोल कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने दबिश दी है। नींद खुलते ही आईटी की टीम ने कोल कारोबारियों के ठिकानों पर धावा बोल दिया है। बताया जा रहा है कि 80 के करीब गाड़ियों में सवार होकर आयकर विभाग की टीम अलग-अलग जगहों पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि भोपाल और जबलपुर से आयकर विभाग की टीम वहां पहुंची है। इनकम टैक्स की छापेमारी से प्रदेश में हड़कंप मच गया है। वहीं, आयकर विभाग की तरफ से इस मसले पर कोई जानकारी अभी नहीं दी गई है।

दरअसल, रायगढ़ के एन आर इस्पात के मालिक संजय अग्रवाल के रायगढ़, राकेश शर्मा कोयला कारोबारी रायगढ़, रिंटू सिंह और जय अम्बे ट्रांसपोर्टर के मालिक जोगेन्दर के भाई के रायपुर स्थित गोल्डन स्काई स्थित घर, राकेश शर्मा कोयला कारोबारी गजानंद रायगढ़ के ठिकानों पर आयकर की टीम छापा मारने पहुंची है। इस छापे में दिल्ली से भी आयकर विभाग की टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला टैक्स चोरी से जुड़ा हुआ है। पिछले दिनों ईडी ने कोल कारोबारियों को ठिकाने पर छापेमारी की थी।

इस छापे के लिए दिल्ली से भी इनकम टैक्स अफसरों की टीम फ्लाइट से रायपुर आई थी। इसके लिए एयरपोर्ट पर दो दर्जन से अधिक गाडियां लगाई गई थी। कल से ही खबर चर्चा में थी कि प्रदेश में इनकम टैक्स के छापे पड़ सकते हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कोल स्कैम को लेकर लगातार केंद्रीय एजेंसियां कार्रवाई कर रही है। ईडी से पहले आईटी भी छत्तीसगढ़ में कुछ बड़े लोगों पर कार्रवाई की थी। अभी तक इस छापेमारी में क्या कुछ मिला है। इसके बारे में जानकारी नहीं सामने आई है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this