9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedखरीद सकते हैं SBI के शेयर, एक्सपर्ट ने कहा- 760 रुपये तक...

खरीद सकते हैं SBI के शेयर, एक्सपर्ट ने कहा- 760 रुपये तक जाएगा!

Published on

नई दिल्ली,

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) रिलायंस इंडस्ट्रीज को पीछे छोड़कर सितंबर की तिमाही में सबसे अधिक लाभ कमाने वाला कंपनी बना. इसके बाद से बैंक के शेयर हरे निशान में नजर आ रहे हैं. कई ब्रोकरेज फर्म ने इस सरकारी बैंक के लिए FY23/FY24 में प्रति शेयर कमाई (EPS) में 10-15 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है. ब्रोकरेज फॉर्म ने SBI के शेयर लिए टार्गेट प्राइस 700-760 रुपये तय किया है.

स्टेट बैंक का मुनाफा
SBI ने सिंतबर में अपना अब तक का हाई तिमाही नेट प्रॉफिट दर्ज किया. सितंबर की तिमाही में स्टेट बैंक का नेट प्रॉफिट 13,265 करोड़ रुपये रहा है. वहीं, पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ये आंकड़ा 7,627 करोड़ रुपये रहा था. 14,752 करोड़ रुपये के कंसोलिडेटेड प्रॉफिट के साथ SBI ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को पीछे छोड़ दिया.

दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट13,656 करोड़ रुपये रहा था. बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम भी सालाना आधार पर 12.8 प्रतिशत बढ़कर 35,183 करोड़ रुपये हो गया. जुलाई-सितंबर 2021 में ये इनकम 31,184 करोड़ रुपये थी.

760 रुपये तक पहुंच सकता है शेयर
यस सिक्योरिटीज ने SBI के स्टॉक का टार्गेट प्राइस 760 रुपये का रखा है. पिछले छह महीने में एसबीआई का शेयर 28.98 फीसदी चढ़ा है. बुधवार को इस बैंक के मामूली बढ़ोतरी के साथ 614 रुपये पर बंद हुआ. बीएसई पर एसबीआई का स्टॉक 4.9 प्रतिशत बढ़कर 622.90 रुपये के रिकॉर्ड हाई लेवल तक पहुंचा है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में लिस्टेड टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शामिल है.

700 रुपये से ऊपर रहेगा स्टॉक
नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने स्टॉक को ‘होल्ड’ से बढ़ाकर ‘BUY’ कर दिया है. इसने एसबीआई के शेयर का टार्गेट प्राइस 595 रुपये से बढ़ाकर 715 रुपये कर दिया है. एलारा स्टॉक को 717 रुपये के लेवल पर आंक रहा है. निर्मल बांग इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा कि बैंक वर्तमान में स्टैंडर्ड लोन पर 105 बीपीएस कवरेज के साथ 75 प्रतिशत प्रोविजन कवरेज रेश्यो (PCR) ले रहा है.

मौजूदा कवरेज रेश्यो बेहतर प्रोविजनिंग बफर का संकेत दे रहे हैं. निर्मल बांग इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने SBI के शेयर के लिए टार्गेट प्राइस के लिए 718 रुपये का अनुमान लगाया है. मोतीलाल ओसवाल इस सरकारी बैंक के स्टॉक को 700 रुपये पर देखता है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...