8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलटी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद फैंस को क्यों याद...

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद फैंस को क्यों याद आए एमएस धोनी?

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी इवेंट में एक बार फिर टीम इंडिया का खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ रोहित शर्मा भी भारत का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा नहीं कर पाए। 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट जीता था, टी20 वर्ल्ड कप में मिली इस शर्मनाक हार के बाद भारतीय फैंस को एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी की याद सताने लगी।

एमएस धोनी की कप्तानी में जब टीम इंडिया ने आखिरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी तो टीम इंडिया ने 130 रनों के लक्ष्य को डिफेंड किया था। इस दौरान धोनी ने कहा था कि ऊपर मत देखो, भगवान तुम्हें बचाने नहीं आएगा। तुम्हें खुद इसके लिए लड़ना पड़ेगा, हम नंबर 1 टीम है और हमें वैसे ही खेलना होगा। अगर उन्हें जीतना है तो उन्हें रन बनाने होंगे और हम उन्हें आसानी से ऐसा नहीं करने देंगे।

वहीं आज जब रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया 168 रनों को डिफेंड नहीं कर पाई तो कप्तान ने हार का ठीकरा गेंदबाजों के सिर फोड़ दिया। रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा कि हां निश्चित रूप से यह निराशाजनक है। मुझे लगा कि हमने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन हमने गेंद के साथ अच्छा नहीं किया। यह ऐसा टोटल नहीं था, जहां एक टीम बिना विकेट गंवाए इसका पीछा कर सकती थी। देखिए, मुझे लगता है कि जब नॉकआउट चरणों की बात आती है, तो यह खुद पर भी निर्भर करता है। आप उन्हें दबाव को झेलना नहीं सिखा सकते। उन्होंने पहले इसे झेला हुआ है। वे आईपीएल खेल रहे हैं। इनमें से कुछ लोग इसे संभाल सकते हैं।

रोहित शर्मा का यह बयान बताता है कि महेंद्र सिंह धोनी कितने अलग कप्तान थे। धोनी अकसर हार का जिम्मा खुद पर लिया करते थे, वहीं जीत का श्रेय टीम के खिलाड़ियों को देते थे। धोनी ने एक बार कहा था कि हर का दोषी मैं हूं क्योंकि मैं इस टीम का लीडर हूं। मैं भी हार का पूरा जिम्मेदार हूं। धोनी की यही कुछ बातें उन्हें बाकी कप्तानों से अलग बनाती है।

धोनी की सफलताओं की बात करें तो भारत को सबसे पहले उन्होंने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीताया था, इस खिताब को उठाए हुए 15 साल बीत गए हैं, मगर टीम इंडिया दूसरा खिताब अपने नाम करने में सफल नहीं रही। वहीं इसके बाद उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 2011 वर्ल्ड कप जीता। इस बात को भी 11 साल हो गए हैं, वहीं 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारत ने यह टूर्नामेंट भी कभी नहीं जीता है। आईसीसी इवेंट्स के अलावा धोनी की कप्तानी में भारत ने कई एशिया कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का गदा भी जीता, मगर उनके जाने के बाद भारत का दबदबा बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हलका रहा है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...