8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यट्रेन में चोरी हुआ जूता तो बिहार के युवक ने करा दी...

ट्रेन में चोरी हुआ जूता तो बिहार के युवक ने करा दी FIR, अब पुलिस ढूंढ ढूंढकर परेशान

Published on

मुजफ्फरपुर

रेल सफर के दौरान अब तक आपने चोरी की कई घटनाएं सुनी और पढ़ी होंगी। जिसके लिए संबंधित थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाती रही हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि ट्रेन में किसी के जूते चोरी हो जाएं। बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले राहुल कुमार झा के साथ चोरी की ऐसी घटना हुई, जिसकी चर्चा जमकर हो रही है। यही नहीं इस मामले में उन्होंने एफआईआर भी दर्ज कराई है।

ट्रेन में चोरी हो गए जूते
दरअसल, राहुल झा ट्रेन से यात्रा कर रहे थे इसी दौरान उनके जूते की चोरी हो गई। जिसकी उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई है। अब पुलिस ट्रेन में जूता चोरी के मामले की जांच में जुटी है। सीतामढ़ी के बाजपट्टी के रहने वाले राहुल कुमार झा ने मुजफ्फरपुर रेल थाने में जूता चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है।

युवक ने दर्ज कराई FIR
राहुल झा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर बिहार और यूपी की पुलिस जूता चोरी की घटना की जांच कर रही है। राहुल झा की ओर से की गई शिकायत में कहा गया कि वे पंजाब के अंबाला से मुजफ्फरपुर के लिए जयनगर क्लोन स्पेशल ट्रेन संख्या 04652 से यात्रा कर रहे थे। बोगी नंबर बी-4 में 51 नंबर सीट उनके नाम से बुक थी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
राहुल झा ने बताया कि यूपी के मुरादाबाद में जब वे किसी काम से बर्थ से नीचे उतरे तो देखा कि उनका जूता नहीं है। काफी खोजने के बाद भी जब उन्हें जूता नहीं मिला तो उन्होंने रेलवे के ऐप के जरिए अपनी शिकायत दर्ज की। फिर मुजफ्फरपुर पहुंचने पर राहुल ने ऐप से जरिए की गई शिकायत का हवाला देते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Latest articles

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...