8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यUP: रेप करते समय फोटो खींची...लगा दिया स्टेटस, दरिंदगी का सनसनीखेज मामला

UP: रेप करते समय फोटो खींची…लगा दिया स्टेटस, दरिंदगी का सनसनीखेज मामला

Published on

बांदा ,

यूपी के बांदा में दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग लड़की के साथ युवक ने रेप किया. उसने हैवानियत करते समय नाबालिग के साथ फोटो भी खींची. इस फोटो को उसने स्टेटस भी लगाया. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

घटना अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की है. यहां रहने वाली एक नाबालिग लड़की पशु बाड़े में काम करके घर जा रही थी. आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही एक लड़के ने उसे दबोच लिया और पास के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया. उसने लड़की की आबरू लूटते वक्त मोबाइल में तस्वीर भी ली. जिसका स्टेटस लगा दिया.

घर पहुंचकर सुनाई आपबीती
उधर, किसी तरह युवक के चंगुल से छूटकर नाबालिग लड़की घर पहुंची. यहां उसने परिजनों को आपबीती सुनाई. इस पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

एक-दूसरे को पहले से जानते हैं दोनों
इस पूरे प्रकरण पर ASP लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि लड़की और लड़का एक-दूसरे को पहले से जानते हैं. अभी तक की जांच में पता चला है कि दोनों नाबालिग हैं.

जेल भेजा गया आरोपी
बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं, बांदा में बढ़ते अपराधों के सवाल के जवाब में एएसपी ने कहा कि लगातार लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है.

अपहरण कर नाबालिग के साथ रेप
बीते दिन भी जिले में नाबालिग लड़की को किडनैप कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला आया था. आरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ रेप किया. इसके साथ ही मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बनाए और जान से मारने की धमकी भी.

Latest articles

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...