8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यदूसरी सरकार केंद्रीय योजनाओं को रोकती है... मोदी ने हिमाचल के वोटरों...

दूसरी सरकार केंद्रीय योजनाओं को रोकती है… मोदी ने हिमाचल के वोटरों को लिखी चिट्ठी

Published on

शिमला

हिमाचल प्रदेश व‍िधानसभा चुनावका प्रचार थम गया है। ऐसे में डोर-टू-डोर कंपेनिंग शुरू हो गई है। इस बीच हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से बीजेपी को फिर निर्वाचित कर इतिहास रचने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा है कि ‘कमल’ के पक्ष में दिया गया हर वोट उनकी ताकत को मजबूत करेगा। इस पर्वतीय राज्य में गुरवार को विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान समाप्त हो गया, अब बीजेपी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी की अपील वाली चिट्ठी बांट रहे हैं। इस चिट्ठी पर मोदी के हस्ताक्षर और उनका फोटो भी है।

प्रधानमंत्री ने पत्र में लिखा है क‍ि मुझे पूरा विश्वास है कि पिछली बार की तरह इस बार भी आप सभी बीजेपी को आशीर्वाद देंगे। (बीजेपी के निशान) कमल के पक्ष में दिया गया हर वोट मेरी ताकत को मजबूत करेगा। मोदी ने कहा कि जब आप राज्य के भविष्य की खातिर मतदान करने वाले हैं तब मैं आपको आपके आशीर्वाद और स्नेह के लिए आभार जताना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि हिमाचल की भूमि इतनी आध्यात्मिक है कि एक यात्रा के बाद भी व्यक्ति आजीवन उसकी आभा को महसूस कर सकता है। उन्होंने कहा क‍ि कई सालों तक आप सभी के बीच मुझे रहने का सौभाग्य प्राप्त रहा है। आपके ऋण को उतारने के लिए हिमाचल की सेवा करना मेरा जीवनपर्यंत कर्तव्य है।

‘बीजेपी सरकार ने राज्य की सेवा में सदैव किया विश्वास’
प्रधानमंत्री ने कहा क‍ि बीजेपी हिमाचल को आस्था, अध्यात्म और संस्कृति की भूमि मानती है। यही कारण है कि बीजेपी सरकार ने राज्य की सेवा में सदैव विश्वास किया है। हिमाचल के युवाओं ने देश की सेवा में न केवल अदम्य साहस दिखाया है बल्कि कई बलिदान भी दिये हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में केंद्र और राज्य की बीजेपी की ‘डबल इंजन सरकारों ने’ हिमाचल प्रदेश खासकर लंबे समय से उपेक्षित सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए काम किया है।

‘विकास अभियान हिमालय की चोटियों की तरह आसमान को छूए’
पीएम मोदी ने कहा क‍ि मैं चाहता हूं कि यह विकास अभियान हिमालय की चोटियों की भांति आसमान की ऊंचाइयों को छूए। मैं आपसे राज्य की इस विकास यात्रा को जारी रहने देने की आग्रहपूर्ण अपील करता हूं। मोदी ने कहा क‍ि यह अनुरोध इसलिए भी है क्योंकि जब 2014 में मैं केंद्र (की सत्ता में) आया था तब राज्य में दूसरे दल की सरकार थी, उसने केंद्र की कई योजनाओं का यहां बढ़ने नहीं दिया।

‘बीजेपी सरकार ने शुरू की हिमाचल की विकास यात्रा’
उन्होंने कहा कि 2017 में जब यहां बीजेपी सरकार चुनकर आयी तब हिमाचल की विकास यात्रा शुरू हुई। उन्होंने कहा क‍ि हमें यह यात्रा नहीं रोकनी है। उन्होंने कहा कि जब से हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन सरकार ने कमान संभाली है तब से हर घर में उज्ज्वला, शौचालय, नलजल जैसी कई योजनाएं महिलाओं और लड़कियों की जिंदगी आसान बनाने के लिए तेजी से लागू की गयीं। उन्होंने कहा क‍ि हम इन प्रयासों का लाभ उठा रहे हैं।

बीजेपी बोली- पीएम का संदेश हर व्यक्ति तक पहु्चाएंगे
मोदी ने कहा क‍ि आज यह पर्वतीय राज्य प्रवासन और समस्याओं के बजाय प्रगति एवं पर्यटन का केंद्र बन गया है। हम राज्य में कृषि एवं बागवानी से जुड़े बुनियादी ढांचों का भी विकास कर रहे हैं और औद्योगिकीकरण के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने का काम भी चल रहा है। बीजेपी के हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा क‍ि हम प्रधानमंत्री का यह संदेश हर व्यक्ति और हर तक पहुंचायेंगे और 15 लाख परिवारों तक पहुंचेंगे।

Latest articles

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...