5.6 C
London
Monday, February 16, 2026
Homeराज्यमुर्दों के बाद अब बच्चों से भी करा दी गई मजदूरी... मनरेगा...

मुर्दों के बाद अब बच्चों से भी करा दी गई मजदूरी… मनरेगा योजना में अंधेरगर्दी का खेल, 1 नाम से 3 जॉब कार्ड

Published on

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मनरेगा योजना मजदूरों के लिए मजाक साबित हो रही है। एक गांव में तो मनरेगा योजना में अंधेरगर्दी की सारी हदें ही पार हो गई है। यहां स्कूली बच्चों से मजदूरी कराकर योजना की बड़ी धनराशि ठिकाने लगाई गई है। जिसकी गांव के तमाम लोगों ने बीडीओ के सामने पोल खोली है। बाहरी लोगों के फर्जी जॉब कार्ड के नाम पर भी धांधली की गई है। बीडीओ ने इस पूरे मामले की जांच कराए जाने का फैसला किया है।

हमीरपुर जिले में मनरेगा योजना में आए दिन नए-नए कारनामे सामने आ रहे है। पहले एक गांव में मुर्दों से मजदूरी कराए जाने का मामला सामने आया था जिसकी जांच के बाद बड़ी कार्रवाई सरपंच के खिलाफ हुई है। यह मामला अभी भी जांच की जद में है लेकिन इस बीच राठ ब्लाक क्षेत्र के ददरी गांव में मनरेगा योजना में एक और बड़ा कारनामा सामने आया है। ददरी गांव के लखन, शिवप्रकाश, चन्द्रशेखर, शिवशंकर, नंदकिशोर, हरीशंकर, कुसमा रानी,अशोक, रामसखी, महेन्द्र कुमार, रामसखी व सुनील कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बीडीओ को साक्ष्यों के साथ शिकायत कर अंधेरगर्दी की पोल खोली है।

ग्रामीणों ने सरंपच और सचिव समेत अन्य कर्मियों पर आरोप लगाया कि आठ से बारह साल के स्कूली बच्चों के नाम जॉब कार्ड बनाए गए है। इन्हीं जॉब कार्डों पर बच्चों से फर्जी मजदूरी कराकर मनरेगा योजना का लाखों रुपये ठिकाने लगाए गए है। ग्रामीणों ने बताया कि बाहरी लोगों के नाम पर भी फर्जी जॉब कार्ड बनाकर सरकारी धन की लूट की गई है।

एक ही नाम के तीन-तीन बना दिए गए जॉब कार्ड
ग्रामीणों ने बताया कि धमना गांव के धनीराम, आनंद, लखन, सुनील व करन सहित अन्य तमाम लोगों के नाम पर जॉब कार्ड जारी किए गए है। जिन पर बैंक खाता किसी और का लगाकर सरकारी धनराशि हड़पी गई है। बताया कि बाहरी लोगों के नाम भी मस्टर रोल में दर्ज किए गए है। इनमें एक ही नाम से तीन-तीन जॉब कार्ड भी बनाए गए है। गांव में मनरेगा योजना के तहत यहां फर्जी मजदूरी दिखाकर बड़ा गोलमाल किया गया है।

बीडीओ ने मामले की जांच कराने का किया फैसला
राठ ब्लाक क्षेत्र के ददरी ग्राम पंचायत के प्रीतम सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकरण की शिकायत की गई है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। गांव के पंचायत सचिव अंजना ने बताया कि तीन महीने मनरेगा योजना में कोई भी काम नहीं कराए गए हैं। इससे पहले का मामला हो सकता है। राठ क्षेत्र के बीडीओ गोपाल यादव ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। जल्द ही पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।

Latest articles

रिटायर्ड कर्मचारी से 14 हजार रुपये की चोरी, दो महिलाओं की सोने की चेन उड़ी

भोपाल। राजधानी भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदातें सामने आई हैं। एक...

Indian Administrative Service अधिकारी श्री मनीष सिंह ने आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. माध्यम का पदभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री मनीष सिंह ने शनिवार को आयुक्त जनसंपर्क...

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...

भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

भोपाल भेल के हबीबगंज स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने स्थित...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...