11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयवे खड़े रहते हैं और आप... जब चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने 'बड़े...

वे खड़े रहते हैं और आप… जब चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने ‘बड़े जजों’ को दिया ‘IAS’ ज्ञान

Published on

नई दिल्ली

कई जगह परंपरा है कि जब हाई कोर्ट के जज लंच या डिनर कर रहे होते हैं तो डिस्ट्रिक्ट जज खड़े रहते हैं। जब मैं जिला अदालतों का दौरा करता था तो इस बात पर मेरा जोर रहता था कि जब तक डिस्ट्रिक्ट जज साथ नहीं बैठेंगे खाना नहीं खाऊंगा। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने डिस्ट्रिक्ट जजों के प्रति बर्ताव को लेकर कटाक्ष किया है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि देश में हाई कोर्ट जजों को जिला कोर्ट को सब ऑर्डिनेट मानने की मानसिकता बदलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि सब-ऑर्डिनेट कल्चर को हमने ही बढ़ावा दिया है।

चीफ जस्टिस ने कहा- हमें मानसिकता बदलनी होगी
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट जजों को मीटिंग के लिए बुलाया जाता है तो वे हाई कोर्ट जजों के सामने बैठने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। चीफ जस्टिस जब किसी जिले से गुजरते हैं तो न्यायिक अधिकारी जिलों की सीमा पर खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे उदाहरण हमारी औपनिवेशिक मानसिकता को बताते हैं। इसे बदलने की जरूरत है। यह डिस्ट्रिक्ट ज्यूडिशियरी के ढांचे में सुधार करने से नहीं होगा बल्कि हमें मानसिकता बदलनी होगी। CJI ने कहा कि युवा आईएएस ऑफिसर अपने सीनियर की ओर हीनभावना से नहीं देखता। दोनों के बीच बातचीत बराबरी की भावना से होती है। युवा अधिकारी समानता की भावना से बोलेते हैं। सीजेआई ने कहा कि ज्यूडिशियरी में भी अब बदलाव आ रहा है। अधिक युवा शामिल हो रहे हैं। पहले पीढ़ी के ट्रायल जज जब उनसे बात करते थे तो हर वाक्य में हां जी सर जोड़ते थे।

आते ही सिस्टम में सुधार शुरू कर दिया
इसी महीने चीफ जस्टिस का पद संभालने के 24 घंटे बाद ही CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने सिस्टम में सुधार शुरू कर दिया। शपथ लेने के दूसरे ही दिन चंद्रचूड़ ने केस की सुनवाई को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला लिया। चीफ जस्टिस ने नए मामलों के पीठों के समक्ष सुनवाई के लिए स्वत: सूचीबद्ध होने को लेकर रजिस्ट्रार को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए मामलों को सुनवाई के लिए स्वत: सूचीबद्ध किया जाएगा।अपने आप एक तारीख दी जाएगी और मामले स्वत: लिस्ट होंगे।

‘काफी उम्मीदें हैं लेकिन वह यहां चमत्कार करने नहीं आए’
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने इसी सोमवार को कहा कि वह जानते हैं कि उनसे काफी उम्मीदें हैं लेकिन वह यहां चमत्कार करने नहीं आए हैं। जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि न्यायपालिका के प्रमुख के रूप में वह अपने सहयोगियों को सर्वोच्च न्यायालय में देखेंगे और उनके अनुभव और ज्ञान से लाभ प्राप्त करेंगे, जिसका पारंपरिक रूप से उपयोग नहीं किया गया है। CJI ने कहा कि उनका मानना है कि शीर्ष अदालत के न्यायाधीश जो बार से आए हैं, वे अपने साथ ‘ताजगी’ लाते हैं और यह बार और बेंच का एक अनूठा संयोजन है जो शीर्ष अदालत में एक साथ आता है।

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित एक समारोह में न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कुल मिलाकर, मैं आपसे यह कहना चाहता हूं कि मैं यहां चमत्कार करने नहीं आया हूं। मुझे पता है कि चुनौतियां अधिक हैं, शायद अपेक्षाएं भी अधिक हैं, और मैं आपके विश्वास की भावना का बहुत आभारी हूं, लेकिन मैं यहां चमत्कार करने के लिए नहीं हूं।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...