9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यआप प्रत्याशी कंचन जरीवाला ने सूरत पूर्व सीट से नामांकन लिया वापस,...

आप प्रत्याशी कंचन जरीवाला ने सूरत पूर्व सीट से नामांकन लिया वापस, गुजरात में हंगामा और घमासान

Published on

सूरत

गुजरात की सूरत पूर्व विधानसभा सीट पर उथल-पुतल मची है। दो दिनों से चल रहे तमाम घमासान के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार कंचन जरीवाला ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। कंचन जरीवाला ने एक दिन पहले ही नॉमिनेशन दाखिल किया था, उसके बाद से वह लापता था। आम आदमी पार्टी ने कंचन के किडनैप किए जाने का आरोप लगाया था। मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाते हुए कहा था कि कंचन जरीवाला का परिवार गायब है। जरीवाला को बीजेपी के गुंडों ने अगवा कर लिया है। उन्होंने मामले की शिकायत चुनाव आयोग से भी की है।

इधर कंचन जरीवाला की नाम वापसी के बाद AAP नेताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात करके वहां से कार्यकर्ताओं को हटाया गया और कंचन जरीवाला को सुरक्षा के बीच पुलिस वापस ले गई। इधर मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के आरोपों को बीजेपी ने नकारा है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जरीवाला और उनके परिवार के सदस्य मंगलवार से लापता हैं।

‘प्रत्याशी का अपहरण’
सिसोदिया ने कहा, ‘भाजपा गुजरात चुनाव में बुरी तरह हार रही है और वह परेशान होकर इतने निचले स्तर पर गिर गई कि उसने सूरत पूर्व से हमारे उम्मीदवार का अपहरण कर लिया। हार के डर से भाजपा के गुंडों ने सूरत से आप के उम्मीदवार कंचन जरीवाला का अपहरण कर लिया।’ भाजपा ने इस सीट से मौजूदा विधायक अरविंद राणा को खड़ा किया है। गुजरात विधानसभा की 182 सीट के लिए एक दिसंबर एवं पांच दिसंबर को चुनाव होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

‘500 पुलिसवालों के साथ बीजेपी के गुंडों ने किया किडनैप’
आप की राज्य इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने दावा किया कि जरीवाला सत्तारूढ़ दल के दबाव में अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के लिए बुधवार को निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में पहुंचे। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि बीजेपी की गुंडे कंचन जरीवाला से नामांकन वापस नहीं करा सके तो 500 पुलिसवालों की टीम के साथ उन्हें भेजा गया और जबरन नामांकन वापस करवाया गया।

‘लोकतंत्र का अपहरण’
सिसोदिया ने कहा कि यह केवल हमारे उम्मीदवार का ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र का अपहरण है। गुजरात में हालात बहुत खतरनाक है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया। बहरहाल, भाजपा की सूरत शहर इकाई के अध्यक्ष निरंजन झांझमेरा ने इन आरोपों का खंडन किया और कहा कि आप को ऐसा करने के बजाय अपने घर पर ध्यान देना चाहिए।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...